Suvendu Adhikari Oath Ceremony: आज ब्रिगेड मैदान में जुटेगी लाखों की भीड़, शपथ समारोह से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी हुई जारी
आज 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे. इस दौरान ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है.

कोलकाता: आज 9 मई को एक बड़े राजनीतिक कार्यक्रम की मेजबानी होने जा रहा है. भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ब्रिगेड परेड मैदान में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है. इस कारण शहर में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है.
पुलिस अलर्ट पर, सुरक्षा चाक-चौबंद
कोलकाता पुलिस ने पूरी तरह अलर्ट मोड में काम शुरू कर दिया है. ब्रिगेड परेड मैदान और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के कई घेरे बनाए गए हैं. वीवीआईपी काफिलों की आवाजाही को सुगम बनाने और आम लोगों को जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था की गई है. पुलिस ने कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर भारी तैनाती की है.
Kolkata, West Bengal: Kolkata Police Commissioner Ajay Nand arrived at the Brigade Parade Ground, where the swearing-in ceremony of Suvendu Adhikari as West Bengal's first BJP Chief Minister will be held pic.twitter.com/Kz0Xigt4DV
— IANS (@ians_india) May 9, 2026
ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
कोलकाता पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार निम्नलिखित रास्तों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी:
- एस्प्लेनेड रैंप
- खिदिरपुर रोड
- हॉस्पिटल रोड
- कैसुअरीना एवेन्यू
- क्वींस वे
इन इलाकों में वाहन कम चलेंगे और कई जगहों पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी.
मालवाहक वाहनों पर रोक
शनिवार सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक कोलकाता शहर और आसपास मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी. हालांकि, सब्जी, दूध, दवा और ऑक्सीजन जैसी जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों को छूट दी गई है.
आम लोगों के लिए सलाह
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से ब्रिगेड मैदान के आसपास न जाएं. अगर बाहर निकलना बहुत जरूरी हो तो पहले ट्रैफिक एडवाइजरी चेक कर लें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें. जाम और भीड़ से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग बेहतर रहेगा.
बंगाल के लिए खास दिन
सुवेंदु अधिकारी भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह को देखने के लिए बंगाल भर से लोग कोलकाता पहुंच रहे हैं. पुलिस का प्रयास है कि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बिना किसी असुविधा के संभाला जाए.


