Twitter और Facebook के बाद अब Google भी करेगा कर्मचारियों की छटनी

इन दिनों दुनियाभर की टेक कंपनियों पर मंदी का खतरा मंडरा रहा है जिससे पार पाने के लिए बड़ी-बड़ी टेक कंपनिया अपने कर्मचारियों की छटनी कर रही है। जहां ट्विटर और फेसबुक पहले ही कर्मचारियों की छटनी कर चुकी है तो वहीं अब इस कड़ी में गूगल का भी नाम जुड़ने वाला है जो अपने लगभग 10 हजार कर्मचारियों को निकालने की तैयारी में है।

calender

दुनिया भर की टेक कंपनियों पर अपनी लागत घटाने का दबाव है जिसके चलते कंपनियां सबसे पहले अपने कर्मचारियों को कम कर रही है और नए कर्मचारियों की हायरिंग पर रोक लगा रही है। जानकारी के मुताबिक, गूगल अपने उन 10 हजार कर्मचारियों को जॉब से निकालने वाली है जिनका रिव्यू काफी खराब है।

कर्मचारियों के प्रदर्शन की पहले कंपनी समीक्षा करेगी उसके हिसाब से फिर कर्मचारियों की छटनी की जायेगी। बताते चले, गूगल लगातार अपने कर्मचारियों की संख्या में इजाफा कर रहा था जिसके चलते कंपनी की लागत बढ़ रही थी।

जिसके बाद विशेषज्ञों ने कंपनी को चेतावनी देना शुरू कर दिया और अब कंपनी को भी लगने लगा की इससे आने वाले समय में ओर ज्यादा संकट कंपनी के सामने खड़ा हो सकता है। इससे पहले फेसबुक ने अपने 11 हजार कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था और ट्विटर ने भी अपने लगभग 50 फीसदी कर्मचारियों की छटनी की थी। अब इन सभी कंपनियों ने कर्मचारियों की हायरिंग पर भी रोक लगा दी है।

और पढें..............

नहीं कम हो रही Elon Musk की मुश्किलें, अमेरिकी सरकार ने की जांच शुरू

First Updated : Tuesday, 22 November 2022