केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, देश को मिलेगी 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

Big decision of the Central Government, the country will get the gift of 11th Vande Bharat Express

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

Vande Bharat : भारतीय रेलवे लगातार विकास कर रहा है। देश के राज्यों को बेहतर रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए योजनाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। अब देश में मेट्रो रेल, ट्रेनों, तेजस और वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत के बाद एक राज्य से दूसरे राज्य में जाना आसान हो गया है। हालांकि वंदे भारत जैसी सारी सुविधाओं से भरपूर ट्रेन अभी कुछ ही राज्यों में अपनी सेवा दे रही है।

लेकर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार लगातार किया जा रहा है। आपको बता दें कि अब देश में 11वीं वंदे भारत पटरी पर दौड़ने वाली है। केंद्र सरकार मध्य प्रदेश की जनत को जल्द ही बड़ी सौगात देने वाली है। आपको बता दें कि बहुत जल्द मध्य प्रदेश में वंदे भारत एक्सप्रेस चलने वाली है।

लंबे समय से था इंतजार

मध्य प्रदेश की जनता को लंबे समय से वंदे भारत अपने राज्य में चलने का इंतजार कर रहे थे, जो बहुत जल्दी खत्म होने वाला है। आपको बता दें कि अप्रैल 2023 में मध्य प्रदेश में हाई स्पीड वंदे भारत पटरी पर दौड़नी शुरू हो जाएगी। खबरों के अनुसार वंदे भारत की सुविधा एमपी को मार्च के पहले सप्ताह में मिलने वाली थी। लेकिन रैक न मिलने के कारण एक महीने आगे बढ़ गया।

एमपी में वंदे भारत का रूट

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में वंदे भारत ट्रेन जबलपुर से इंदौर के बीच अपनी सेवा देगी। ट्रेन के रूट के मुताबिक यह राज्य के तीन शहरों के होकर गुजरेगी। इनमें इंदौर, भोपाल और जबलपुर शामिल में हैं। अब लोगों को इन रूट पर जाने के लिए बसों, गाड़ियों में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।

लोग आराम से कम समय में ही जबलपुर से इंदौर की यात्रा कर पाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार वंदे भारत ट्रेन 5 बजे सुबह इटाररसी, भोपाल, उज्जैन होते हुए इंदौर पहुंचेगी। वहीं वापस आते वक्त वंदे भारत दोपहर में 3 बजे इंदौर से जबलपुर के लिए रवाना होगी।

160 किमी स्पीड से चलेगी 11वीं वंदे भारत

मध्य प्रदेश में वंदे भारत एक्सप्रेस 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। वहं भोपाल व भोपाल-इंदौर के बीच बने रेटवे ट्रेक पर इसकी स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा से चलेगी। वंदे भारत का सफर जबलपुर से इंदौर तक करीब 7 घंटे का होगा।

पहली वंदे भारत ट्रेन

देश को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 18 फरवरी 2019 को मिली। इसका रूट दिल्ली से वाराणसी के बीच चलती है।

दूसरी वंदे भारत ट्रेन

दूसरी वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से कटरा के बीच चलती है। इस ट्रेन का उद्घाटन 3 अक्टूबर 2019 को हुआ था। वहीं 5 अक्टूबर से ये पटरी पर दौड़नी शुरू हो गई थी।

तीसरी वंदे भारत ट्रेन

मुंबई से गांधीनगर तक तीसरी वंदे भारत का सफर 30 सितंबर 2022 को शुरू हुआ। ये ट्रेन का सफर 6 घंटे का है। आपको बता दें कि यह सूरत वडोदरा और अहमदाबाद में रुकती है।

चौथी वंदे भारत ट्रेन

चौथी वंदे भारत का रूट ऊना से नई दिल्ली के बीच का है। इसका उद्घाटन 13 अक्टूबर 2022 को हुआ।

पांचवी वंदे भारत ट्रेन

मैसूर-चेन्नई पांचवी वंदे भारत का सफर 10 नवंबर 2022 को शुरू हुआ। जो 479 किमी का सफर तय करती है।

छठी वंदे भारत ट्रेन

11 दिसबंर 2022 को नागपुर से बिलासपुर (छत्तीसगढ़) तक छठी वंदे भारत का शुभारंभ हुआ।

सातवीं वंदे भारत ट्रेन

30 दिसंबर 2022 को हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी तक चलने वाली ट्रेन का उद्घाटन हुआ।

आठवीं वंदे भारत ट्रेन

आठवीं वंदे भारत का उद्घाटन 15 जनवरी 2023 को हुआ। यह विशाखापत्तनम जंक्शन-सिकंदराबाद जंक्शन तक चलती है।

9वीं और 10वीं वंदे भारत ट्रेन

देश को 10 फरवरी 2023 को पीएम मोदी ने 9वीं और 10वीं वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी। इसमें 9वीं वंदे भारत ट्रेन मुंबई-सोलापुर तक चलती है। वहीं 10वीं वंदे भारत ट्रेन मुंबई-साईनगर शिरडी रूट पर चलती है।

calender
01 March 2023, 02:44 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो