1 अप्रैल, 2023 से बढ़ जाएंगे CNG-PNG गैस के दाम, जानिए सरकार की क्या है तैयारी

प्राकृतिक गैस यानी सीएनजी के दाम बढ़ने से लोगों का आवागमन भी प्रभावित होगा जिससे ऑटो रिक्शा, टेम्पो के किराए बढ़ने की आशंका है।

calender

CNG-PNG Price : देश में महंगी लगातार बढ़ती जा रही है जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। खाद्य सामग्री, कच्चे तेल, फल-सब्जियों के दाम सहित कई उत्पादों की कीमत बढ़ती जा रही है। महंगाई की मार से आम आदमी को दिक्कत हो रही है। उनका घर खर्च चलाना मुश्किल हो रही है। वहीं आपको बता दें कि पहले से महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है।

दरअसल 1 अप्रैल 2023 से देश में गैस के दामों में बढ़ोत्तरी होने वाली है। जिसका असर देश के आम नागरिकों की जेब पर पड़ेगा। देश में उत्पादित प्राकृतिक गैस के दामों के बढ़ाने के लिए केंद्रीय कैबिनेट जल्द ही विचार कर सकता है। आपको बता दें कि प्राकृतिक गैस यानी सीएनजी के दाम बढ़ने से लोगों का आवागमन भी प्रभावित होगा जिससे ऑटो रिक्शा, टेम्पो के किराए बढ़ने की आशंका है।

CNG-PNG गैस के दाम

सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार देश में दो बार उत्पादित प्राकृतिक गैस की कीमतों को बढ़ाती है। इन गैस का उपयोग सीएनजी के रूप में गाड़ियों में किया जाता है। वहीं रसोई घर में पीएनजी गैस के रूप में किया इस्तेमाल से किया जाता है। इसके अलावा उत्पादित प्राकृतिक गैस का उपयोग बिजली और उर्वरक उत्पादन में किया जाता है। एक अप्रैल से इन गैस के दामों में भारी उछाल देखने को मिल सकता है।

सरकार कर सकती है बड़े फैसले

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्र सरकार अगर पहले के फॉर्मूले के हिसाब से गैस की कीमत तय करती है तो गैस का दाम 10.7 डॉलर प्रति mmBtu तक हो सकता है। वहीं नए गैस फील्ड्स से गैस के दाम निकालने पर कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।

इन फॉर्मूले से तय होते हैं दाम

दो फॉर्मूले से केंद्र सरकार प्राकृतिक गैस के दाम तय करती है। एक ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉपरेशन और ऑयल इंडिया लिमिटेड राष्ट्रीय पेट्रोलियम कंपनियों में नए क्षेत्रों से उत्पादित गैस के भुगतान का। वहीं दूसरा गहरे समुद्र के नए क्षेत्रों से निकलने वाली गैस के भुगतान का फॉर्मूला है। आपको बता दें कि पहले जब दामों में 70 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।

First Updated : Sunday, 26 March 2023