लगातार हो रही कर्मचारियों की छटनी, अब Swiggy ने दिया झटका

मंदी का आलम फूड डिलिवर करने वाली कंपनी Swiggy पर भी देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबित Swiggy जल्द ही कंपनी से 380 कर्मचारियों को बाहर निकाल सकती है। छटनी को लेकर कंपनी के सीईओ श्रीहर्ष मजेती ने सभी 380 कर्मचारियों को एक ई-मेल करके इस बात की जानकारी भी दे दी है।

Vishal Rana
Vishal Rana

मंदी के दौर में अब टेक कंपनियों से लेकर कई स्टार्टअप कंपनियों तक को छटनी करनी पड़ रही है। इस मंदी के दौर से सीधा कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा रहा है किसी को नहीं पता कब उनकी कंपनी छटनी करे और उनको अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़े। वहीं अब मंदी का आलम फूड डिलिवर करने वाली कंपनी Swiggy पर भी देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबित Swiggy जल्द ही कंपनी से 380 कर्मचारियों को बाहर निकाल सकती है।

छटनी को लेकर कंपनी के सीईओ श्रीहर्ष मजेती ने सभी 380 कर्मचारियों को एक ई-मेल करके इस बात की जानकारी भी दे दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्माचरियों को भेजे गए ई-मेल में श्रीहर्ष मजेती ने लिखा कि, "बिजनेस को पुनगर्ठित करने की प्रोसेस में हमें अपनी टीम का साइज का कम करना होगा। ये एक मुश्किल निर्णय है। इस पूरी प्रोसेस में कंपनी को अपने 380 टैलेंट को विदा देनी होगी, और कंपनी इसके लिए बाध्य है।"

इससे पहले कई बार जानकारी सामने आ चुकी थी कि जल्द ही Swiggy भी अपने कर्मचारियों की छटनी कर सकती है जो अब सच साबित होने वाला है यानी जल्द ही Swiggy के 380 कर्मचारी अपनी नौकरी खो देंगे। कर्माचारियों की छटनी के साथ-साथ Swiggy अपने मीट के बिजनेस को भी बंद करने वाली है। बात दें, फूड डिलीवरी ही नहीं Swiggy कई वर्टिकल में अपना बिजनेस करती है जिनमे से अब कंपनी कई वर्टिकल में अपने धंधे को बंद करने जा रही है।

बता दे, दुनियाभर में आज इस मंदी के दौर में कर्मचारियों को बस इसी बात का डर सता रहा है कब कंपनी छटनी कर दे और उनकी नौकरी चली जाए। दुनियाभर में टेक की बड़ी-बड़ी कंपनियों को मंदी के दौर से गुजरना पड़ा रहा जिसके चलते उनको भारी मात्रा में कंपनी से कर्मचारियों की छटनी करनी पड़ रही है।

calender
20 January 2023, 12:53 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो