सरकार देगी केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात, 3 फीसदी बढ़ सकता है महंगाई भत्ता

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार के कर्मियों को 'महंगाई भत्ता' यानी डीए में तीन फीसदी वृद्धि की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो इसका फायदा 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को होगा।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार के कर्मियों को 'महंगाई भत्ता' यानी डीए में तीन फीसदी वृद्धि की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो इसका फायदा 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को होगा। सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट के एजेंडे में डीए की फाइल शामिल है। अगर तीन प्रतिशत वृद्धि होती है तो डीए 31 प्रतिशत से बढ़ाकर 34 प्रतिशत हो जाएगा।

बढ़े हुए डीए की दरें पहली जनवरी से लागू हो सकती हैं। बताते चले, जब कभी केंद्र सरकार मौजूदा केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में वृद्धि करती है तभी पेंशनधारकों के लिए महंगाई राहत 'डीआर' में भी बढ़ोतरी होती है। इससे पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई राहत में 3 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी। सभी केंद्रीय कर्मियों को वह बढ़ोतरी जुलाई माह के वेतन में दी गई थी। उस वक्त सरकार ने एक और आदेश जारी किया था।

उसमें कहा गया कि एक जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक 'डीए' फ्रीज था। उस अवधि के दौरान डीए की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। उन 18 महीनों में 'डीए' की दर 17 प्रतिशत ही मानी जाए। इसका अर्थ यह निकाला गया कि सरकार ने एक जुलाई 2021 से 28 प्रतिशत डीए देने की जो घोषणा की है, वह बढ़ोतरी 24 घंटे में हो गई। कर्मियों का एकाएक 11 प्रतिशत डीए बढ़ गया।

calender
30 March 2022, 12:25 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो