शुरुआती कारोबार में गिरा बाजार

सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट के साथ शुरुआत हुई। हालांकि, बाजार ने जल्द ही खोई हुई जमीन को वापस पा ली। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 299.15 अंक गिरकर 58,541.64 पर आ गया

Vishal Rana
Vishal Rana

सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट के साथ शुरुआत हुई। हालांकि, बाजार ने जल्द ही खोई हुई जमीन को वापस पा ली। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 299.15 अंक गिरकर 58,541.64 पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 89.85 अंक टूटकर 17,441 पर था। हालांकि, बाद में दोनों सूचकांकों ने शुरुआती गिरावट की भरपाई कर ली और बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 157.23 अंक बढ़कर 58,998.02 पर और निफ्टी 49.70 अंक चढ़कर 17,580.55 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, टाइटन, डॉ रेड्डीज, टाटा स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, मारुति और आईसीआईसीआई गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया हरे निशान में थे।

अन्य एशियाई बाजारों में सोल, शंघाई, तोक्यो और हांगकांग में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स शुक्रवार को 1,093.22 अंक या 1.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,840.79 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 346.55 अंक या 1.94 फीसदी टूटकर 17,530.85 पर बंद हुआ।

calender
19 September 2022, 12:16 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो