अब दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत हफ्ते में चलेगी 5 बार

दिल्ली से बनारस जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। अब दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन की जगह पांच दिन चलेगी।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

Delhi-Varanasi Vande Bharat : उत्तर प्रदेश का वाराणसी शहर आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत ही मशहूर शहर है। दुनियाभर से लोग इस शहर में घूमने के लिए आते हैं। वहीं बनारस की गंगा आरती पूरे विश्व में फोमस है। यही वजह है कि शाम के समय बनारस के गंगा घाट पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहते हैं।

आपको बता दें कि दिल्ली और बनारस के बीच के सफर की दूरी को कम करने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया गया। इस वंदे भारत ट्रेन शुरू होने से दिल्ली से बनारस जाने में बहुत कम समय लगता है।

हफ्ते में पांच दिन चलेगी ट्रेन

दिल्ली से बनारस जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। अब दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन की जगह पांच दिन चलेगी। आपको बता दें कि 18 फरवरी 2019 को दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ हुआ था। इसके बाद से ही रोजाना हजारों की संख्या में यात्री वंदे भारत में सफर करते हैं।

पहले दिल्ली से बनारस जाने में घंटों का समय लगता था लंबी दूरी के कारण लोगों को सफर में थकान हो जाती थी। कई बार तो भीड़ के कारण स्टेशन पर धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बी देखने को मिलती थी। लेकिन दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत के शुरू होने से यात्रियों को राहत मिली है।

सफर की दूरी हुई कम

दिल्ली से वाराणसी जाने के लिए सुपरफास्ट ट्रेनों से लगभग साढ़े 11 से 12 घंटे का समय लगता है। लेकिन वंदे भारत से सफर 8 घंटे में पूरा किया जाता है। आपको बता दें कि जब से यह वंदे भारत दिल्ली-वाराणसी रूट पर शुरू हुई है तब से इस ट्रेन की सीट कभी खाली नहीं गई है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसके सफर को 4 दिन की जगह 5 दिन कर दिया गया है।

बढ़ाई गई सुविधाएं

दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस में पहले के मुकाबले कई बदलाव किए गए हैं। इसमें स्वदेशी डिजाइन और सेमी-हाईस्पीड ट्रेन को अपग्रेड किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, “वंदे भारत ट्रेनों के दूसरे संस्करण को 5,000 किमी के बजाय 10,000 किमी तक चलने के बाद की दौड़ के बाद पूरे ओवरहाल की जरूरत होगी”।इसके अलावा इस ट्रेन में कई नए फीचर्स को जोड़ा गया है। लोगों को इसमें सफर करना बहुत पसंद आ रहा है।

ट्रेन में वाई-फाई की सुविधा

दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस की खिड़की शताब्दी ट्रेनों की तरह है। इसके अलावा ट्रेन में वाई-फाई की सुविधा है। ट्रेन के प्रत्येक कोच में टीवी स्क्रीन लगे हैं, जो यात्रियों का मनोरंजन करते हैं। इसके गेट ऑटोमैटिक हैं, यात्रियों की सीट के सामने टेबल की भी व्यवस्था मिलती है।

इस ट्रेन की पैसेंजर्स सीट इतनी सुविधाजनक है कि इसे अपनी सुविधा के अनुसार यात्री 180 डिग्री तक घूमा सकते हैं। इससे आराम से सीट को घूमाकर सोया भी जा सकता है।

वंदे भारत का किराया

दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन सिर्फ तीन घंटे में वाराणसी पहुंच जाते हैं। वंदे भारत ट्रेन के चेयर कार का किराया यात्रियों को 1750 रुपये देने पड़ते हैं। वहीं इस ट्रेन के एग्जीक्यूटिव कार की टिकट 3025 रुपय है।

वहीं गाड़ी नंबर 22436 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयर कार की टिकट 1805 रुपये है जबकि एक्जीक्यूटिव कार के लिए 2394 का किराया लगता है।

ट्रेन की टाइमिंग

दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 6 बजे नई दिल्ली रेवले स्टेशन से वाराणसी के लिए रवाना होती है। इसके बाद यह ट्रेन दोपहर 2 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचती है। आपको बता दें कि यह ट्रेन दोपहर 3 बजे वाराणसी ये दिल्ली के लिए निकलती है। फिर रात को 11 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है।

calender
13 March 2023, 12:54 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो