श्रीलंका जैसे संकट की ओर बढ़ रही पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था

इन दिनों पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था काफी डगमगाई हुई है। जिसकी चर्चा दुनियाभर में जोरों शोरों से हो रही है। फिर भी पाकिस्तान इसको छिपाने की कोशिश करता है जो कि होता नहीं है। श्रीलंका के आर्थिक संकट में योगदान देने वाले कारकों का पाकिस्तान पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है।

Vishal Rana
Vishal Rana

इन दिनों पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था काफी डगमगाई हुई है। जिसकी चर्चा दुनियाभर में जोरों शोरों से हो रही है। फिर भी पाकिस्तान इसको छिपाने की कोशिश करता है जो कि होता नहीं है। श्रीलंका के आर्थिक संकट में योगदान देने वाले कारकों का पाकिस्तान पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है। जिसके चलते अब पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था भी श्रीलंका के समान चुनौतियों का सामना कर रही है।

जानकारों का मानना है कि, पाकिस्तान के पास बड़ी मात्रा में कर्ज, उच्च मुद्रास्फीति, बेरोजगारी में वृद्धि और कई अन्य व्यापक आर्थिक समस्याएं हैं जो स्पष्ट रूप से देश के सामने आने वाली कई चुनौतियों को दर्शाती हैं। आवश्यक वस्तुओं पर आयात निर्भरता, सीमित विदेशी मुद्रा स्रोत, मुक्त व्यापार पर प्रतिबंध और संचित विदेशी ऋण जैसी श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच अन्य खतरनाक समानताएं हैं।

चीन 26 महीने से भी कम समय में पाकिस्तान से अपने निवेश की लागत की भरपाई करेगा। जिसके चलते अगले कुछ समय के लिए पाकिस्तान के हालात काफी खराब हो जाएगी। श्रीलंका आजादी के बाद अपने इतिहास के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है और वहां आर्थिक संकट इस कदर बना हुआ है कि तत्काल सुधरने की कोई संभावना भी नहीं दिख रही है।

और पढ़ें............

अब Twitter वसूलेगा वेरिफिकेशन बैज के लिए हर महीने 20 डॉलर

calender
31 October 2022, 03:31 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो