शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 878 अंक लुढ़का

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। भारी बिकवाली के चलते सेंसेक्स 878 अंक की गिरावट के साथ 61,799 पर बंद हुआ तो निफ्टी 245 अंकों की गिरावट के साथ 18415 अंकों पर बंद हुआ है।

Vishal Rana
Edited By: Vishal Rana

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। भारी बिकवाली के चलते सेंसेक्स 878 अंक की गिरावट के साथ 61,799 पर बंद हुआ तो निफ्टी 245 अंकों की गिरावट के साथ 18415 अंकों पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में केवल एनटीपीसी और सन फार्मा के शेयर ही मुनाफे में कारोबार कर रहे थे।

आज आईटी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली ज्यादा देखने को मिली जिसके चलते सेंसेक्स में ये गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा बैंकिंग और एफएमसीजी स्टॉक्स में भी गिरावट लगातार बनी रही। निफ्टी बैंक 550 अंकों यानि 1.25 फीसदी की गिरावट के साथ 43,492 पर बंद हुआ है।

आज शेयर बाजार में महज 1404 शेयरों में तेजी देखने को मिली बाकि शेयरों में गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के बाद निवेशकों को भी काफी नुकसान झेलना पड़ा है। देखा जाए तो आज शेयर बाजार में गैस और ऑयल के शेयरों ने बाकी सेक्टर्स के शेयरों से अच्छा प्रदर्शन किया है।

ये खबर भी पढ़ें..............

जानिए कौन है दुनिया के सबसे अमीर शख्स बर्नार्ड अरनॉल्ट? फोर्ब्स की लिस्ट में एलन मस्क को पीछे छोड़ा

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag