भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों की नजर अब सुरक्षित निवेश विकल्पों पर टिकी है. इसका सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर देखा जा रहा है. खासतौर पर सोने में दोबारा जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी सोने की कीमतों में इजाफा हुआ है, जिससे बाजार में हलचल बढ़ गई है.
9 मई 2025, शुक्रवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 99,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 91,310 रुपये दर्ज की गई है. विशेषज्ञ मानते हैं कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों और भू-राजनीतिक तनाव के चलते सोने की कीमतें आने वाले दिनों में और भी ऊपर जा सकती हैं.
23 अप्रैल को 1 लाख रुपये के ऐतिहासिक स्तर को छूने के बाद सोना कुछ नीचे जरूर आया था, लेकिन अब एक बार फिर इसमें मजबूती लौट रही है. शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कीमतों में उछाल देखा गया.
24 कैरेट सोना: ₹99,610 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹91,310 प्रति 10 ग्राम
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 99,760 रुपये और 22 कैरेट 91,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. वहीं मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरू और हैदराबाद जैसे शहरों में 22 कैरेट की कीमत ₹91,310 रुपये और 24 कैरेट सोना ₹99,610 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
सोने की तुलना में चांदी के दामों में शुक्रवार को थोड़ी नरमी देखी गई.
चांदी का भाव: ₹98,900 प्रति किलो
दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में यही भाव दर्ज किया गया है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना निवेशकों के लिए सुरक्षित विकल्प बना हुआ है. अमेरिका-चीन के बीच संभावित व्यापार वार्ता के चलते वहां के निवेशक भी सोने की ओर रुख कर रहे हैं.
स्पॉट गोल्ड: 0.1% बढ़कर $3,309.39 प्रति औंस
यूएस गोल्ड फ्यूचर्स: 0.3% ऊपर चढ़कर $3,314.20 प्रति औंस
पिछले कारोबारी सत्र में इसमें 2% की गिरावट आई थी, जिससे कीमत $3,288.39 प्रति औंस तक गिर गई थी.
स्पॉट सिल्वर: 0.4% गिरकर $32.37 प्रति औंस
प्लैटिनम: 0.5% बढ़कर $980.62 प्रति औंस
पैलेडियम: 0.3% गिरकर $973.04 प्रति औंस First Updated : Friday, 09 May 2025