Byjus Layoff : बायजू में फिर शुरू हुई छंटनी , कंपनी ने 1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

Byjus Layoff : शिक्षा-प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू ने अपने कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत 1 हजार वर्कर्स की छंटनी की घोषणा की है।

calender

Byju’s Layoff : दुनियाभर में पिछले कई समय से बड़ी-बड़ी टेक, ई-कॉमर्स समेत कई सेक्टर की कंपनियां कर्माचरियों की छंटनी कर रही हैं। छंटनी का सिलसिला आज भी जारी है, जिससे लोगों को कई आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच शिक्षा-प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू ने अपने कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत 1 हजार वर्कर्स की छंटनी की घोषणा की है। यह छंटनी अलग-अलग विभागों में की गई है। सोमवार 19 जून को कंपनी ने इसकी जानकारी कर्मचारियों को दी है।

एक हजार वर्कर्स की छंटनी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बायजू ने कंपनी के विभिन्न विभागों काम कर रहे कर्मचारियों में से एक हजार को नौकरी से निकाल दिया है। बता दें कंपनी में नए वर्कर्स की भर्ती के बाद कर्मचारियों की संख्या 50 हजार के पास हो गई है। कंपनी का एक अरब डॉलर कर्ज भुगतान को लेकर अमेरिकी अदालत में विवाद चल रहा है। इसको लेकर ही छंटनी का नया दौर शुरू हुआ है। हालांकि बायजू ने अपने ऐलान किया था कि वो अक्टूबर 2022 से लेकर अगले छह महीनों में 2500 वर्कर्स की छंटनी का ऐलान किया था।

इससे पहले भी हुई थी छंटनी

बायजू ने इससे पहले फरवरी 203 में लगभग 1500 कर्मचारियों की छंटनी की थी। तब कंपनी ने डिजाइन, इंजीनियरिंग और प्रोडक्शन विभाग के वर्कर्स को नौकरी से निकाला था। वहीं पिछले साल कंपनी ने 2,500 लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया था। साल 2022 में बायजू के संस्थापक रविंद्रन बायजू ने कहा था कि वो कंपनी में मुनाफा कमाने की योजना पर काम कर रहे हैं। कंपनी को वित्त वर्ष 21 में 4,589 रुपये का नुकसान हुआ था। कंपनी की छंटनी के फैसले से कर्मचारियों को बहुत परेशानी हो रही है।

First Updated : Tuesday, 20 June 2023