Go First Crisis : गो फर्स्ट उड़ानें 6 जुलाई तक हुई कैंसिल, कंपनी ने DGCA को भेजा रिवाइवल प्लान

Go First Crisis : गो फर्स्ट ने 6 जुलाई 2023 तक अपनी सभी फ्लाइट को कैंसिल कर दिया है। इससे पहले 30 जून तक कंपनी ने अपनी सेवा को रोकने की घोषणा की थी।

calender

Go First Update : गो फर्स्ट एयरलाइन पिछले लंबे समय से वित्तीय संकट का सामना कर रही है। कई बार कंपनी ने अपनी उड़ानों को रद्द किया है, जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। अब घेरलू एयरलाइंस ने 6 जुलाई 2023 तक अपनी सभी फ्लाइट को कैंसिल कर दिया है। इससे पहले 30 जून तक कंपनी ने अपनी सेवा को रोकने की घोषणा की थी। गो फर्स्ट दिवाला प्रक्रिया का सामना कर रही है। कंपनी का परिचालन 3 मई से बंद है और तभी से विमानों को कई बार रद्द किया गया है।

गो फर्स्ट एयरलाइन का बयान

3 मई के बाद गो फर्स्ट एयरलाइन ने 12वीं बार अपनी सेवा को रद्द करने का ऐलान किया है। अपने फैसले पर कंपनी ने कहा कि हमें दुख है कि फ्लाइट्स कैंसिल होने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। उनके यात्रा के प्लान पर इसका असर पड़ा है। कंपनी ने आगे कहा कि हमसे जो भी हो सकता है हम आपकी मदद करने के लिए समर्पित हैं। आपको बता दें कि गो फर्स्ट ने जल्द ऑपरेशन को शुरू करने और रिजॉल्युशन के लिए आवेदन किया है। कंपनी ने कहा हमें आशा है कि हम जल्द ही बुकिंग शुरू कर सकेंगे।

कंपनी ने DGCA दिया प्लान

गो फर्स्ट एयरलाइन ने DGCA को अपना रिवाइवल प्लाज भेजा है। जिस पर मंजूरी मिलने के बाद कंपनी अपनी हवाई सेवा को शुरू कर सकती है। कंपनी ने DGCA को बताया कि उसके पास विमानों को शुरू करने के लिए पर्याप्त पायलेट व ग्राउड स्टॉफ मौजूद हैं। प्लान के अनुसार गो फर्स्ट रोजाना 70 रूटों पर 160 उड़ानें शुरू कर सकेगी। बता दें गो फर्स्ट घरेलू बाजार में सबसे सस्ती हवाई सेवा प्रदान करती है। कंपनी लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रही है।

First Updated : Friday, 30 June 2023