LPG Cylinder Price : आम आदमी के लिए खुशखबरी, 92 रुपये सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर

देश में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की हालत खराब कर रखी है। लोगों को घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया है

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

हाइलाइट

  • देश में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की हालत खराब कर रखी है। लोगों को घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया है

देश में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की हालत खराब कर रखी है। लोगों को घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया है, देश की आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। इस बीच लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है जिससे लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी। दरअसल आज नए वित्त वर्ष की शुरुआत हुई है और पहले ही दिन लोगों को तोहफा मिला है।

एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटैती की गई है। जीं हां एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम पूरे 92 रुपये कम कर दिए गए हैं। जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। आपको बता दें कि एलपीजी गैस सिलेंडर की यह कटौती सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर पर की गई है। वहीं घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

आज से लागू हुई नई कीमतें

कर्मशियल गैस सिलेंडर की कीमत मौजूदा कीमत में 92 रुपये कम कर दिए हैं। गैस की नई कीमत आज से ही लागू कर दी गई हैं। आपको बता दें कि मार्च में कर्मसियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 350 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी।

इसके अलावा घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ाए गए थे। इसके बाद शनिवार 1 अप्रैल को कर्मसियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 92 रुपये की गिरावट की गई है।

दिल्ली में जारी हुए नए दाम

देश की राजधानी दिल्ली में आज से 19 किलोग्राम का कर्मशियल एलपीजी गैस सिलेंडर 2,253 रुपये की कीमत में बिक रहा है। हालांकि दिल्ली में बीते एक साल में कर्मशियल सिलेंडर के दाम में मात्र 225 रुपये की कमी की गई है। इसके अलावा कोलकाता में यह सिलेंडर 2132 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में 1980 रुपये और चेन्नई में कर्मशियव एलपीजी गैस सिलेंडर 2192.50 रुपये की कीमत पर मिल रहा है।

गैस सिलेंडर के दाम कम होने से लोगों को राहत मिली है। बढ़ती महंगाई में यह एक अच्छी खबर है। आपको बता दें कि कर्मशियल एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी साल 2018-19 में 37,209 करोड़ रुपये थी, 2019-20 में कम होकर 24,172 करोड़ रुपये, 2020-21 में 11,896 करोड़ रुपये और 2021-22 में 1,811 करोड़ रुपये रह गई है।

calender
01 April 2023, 01:59 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो