देश में 1 जून में बदल जाएंगे कई नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर

1 जून, 2023 से नए नियम लागू होंगे। इन नियमों का असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।

calender

Rule Change From 1st June : केंद्र सरकार हर महीने की शुरुआत में पुराने नियमों में बदलाव करके नए नियम लागू करती है। अब मई 2023 का महीना 4 दिन बाद खत्म हो जाएगा। वहीं 1 जून, 2023 से नए नियम लागू होंगे। इन नियमों का असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।

ये बदलाव रसोई गैस सिलेंडर, इलेक्ट्रिक वाहन सहित पांच बड़े बदलाव लोगों को देखने को मिलेंगे। आइए डिटेल में इससे जुड़ी जानकारी आपको बताते हैं।

इलेक्ट्रिक वाहनों में होगा बड़ा बदलाव

1 जून से देश में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना महंगा हो जाएगा। जिसके बाद आपको इलेक्ट्रिक टू व्हीलर वाहन खरीदना महंगा पड़ेगा। इसका कारण है सरकार ने सब्सिडी को घटाकर 10 हजार रुपये प्रति kWh कर दिया है। जोकि पहले 15 हजार रुपये kWh थी।

अगले महीने की शुरुआत होने ही ये आदेश लागू हो जाएगा। जिसके बाद आप टू-व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहन को खरीदेंगे तो यह आपको 25 से 30 हजार रुपये ज्यादा में पड़ सकता है।

गैस सिलेंडर के दाम

प्रत्येक माह गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव देखने को मिलता है।अनुमान है कि जून में गैस सिलेंडर के दाम में कमी आ सकती है। बता दें पिछले महीने 19 किलो कामर्शियल गैस सिलेंडर के प्राइस को कम किया गया था। वहीं 14 किलो गैस सिलेंडर के प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ था। हालांकि मार्च में रसोई गैस की कीमत 50 रुपये बढ़ी थी।

बदल जाएंगे बैंक के नियम

1 जून से बैंकिंग नियम भी बदल जाएंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक जून से एक खास अभियान वाला है। इसके तहत अनक्लेम्ड अमाउंट को सेटेल किया जाएगा। आरबीआई ने इस अभियान का नाम '100 दिन 100 भुगतान' रखा है।

कफ सिरप

1 जनू से बिना इसके जांच के भारतीय कफ सिरप का निर्यात नहीं किया जाएगा। यह नोटिफिकेशन विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) की तरफ से जारी किया गया है।

CNG-PNG का प्राइस

हर महीने के शुरू होते ही सीएनजी और पीएनजी गैस के दामों में बदलाव देखने को मिलता है। 1 जून से CNG-PNG की कीमतों में बदलाव होने का अनुमान है।

First Updated : Saturday, 27 May 2023