Nikhil Kamath Donation: वारेन बफ़ेट की तरह ये भारतीय युवा भी दान करने जा रहे अपनी आधी संपत्ती, देखिए आंकड़ा

Nikhil Kamath Donation: भारतीय उद्दमी निखिल कामथ भी वारेन बफ़ेट की राह पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि, निखिल कामथ अपनी आधी संपत्ति दान में देने जा रहे हैं। 

calender

Nikhil Kamath Donation: पूरे देश में ऐसे कई अरबपती है जिन्होंने अपनी संपत्ति का दान समाज कल्याण करने के लिए कर दिया। इन अरबपतियों में से कुछ भारतीय उद्दमी भी शामिल है जिन्होंने अपनी संपत्ती का अधिकतर हिस्सा दान में दें चुके हैं। 

समाज के बेहतरी के लिए इन अरबपतियों ने किया आधी संपत्ती दान-

दुनिया के अरबपतियों में शामिल वॉरेन बफे (Warren Buffett) और बिल गेट्स (Bill Gates) का नाम ज्यादातर संपत्ति दान करने के लिए जाना जाता है। भारत के भी कुछ उद्यमी इस राह पर चल चुके हैं। इस बीच अब एक युवा उद्यमी का नाम सामने आया है जो अपनी आधी संपत्ति को दान में देना का फैसला लिया हैं। 

निखिल कामथ ने लिया आधी संपत्ति दान करने का फैसला-

डिस्काउंट ब्रोकिंग जीरोधा के को- फाउंडर निखिल कामथ का नाम आधी संपत्ति दान करने के लिस्ट में जुड़ गया है। रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक निखिल अपनी कुल संपत्ति का लगभग आधा हिस्सा दान करने का फैसला लिए हैं। जिसके बाद उनका नाम वारेन बफेट और बिल गेट्स जैसे दिग्गज अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो गया है।

इन भारतीय अरबपतियों ने किया अपनी संपत्ति दान-

आपको बता दें कि साल 2010 में वारेन बफेट, मेलिंडा फ्रेंच गेट्स औरबिल गेट्स , दी गिविंग प्लेज (the giving pledge)  में शामिल हुए थे। इस मुहिम जो भी व्यक्ति शामिल होता है उसे अपनी आधी संपत्ति समाज कल्याण के उद्देश्य से दान में देना होता हो। निखिल कामथ  से पहले कई भारतीय अरबपति अपनी संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा दान कर चुके हैं। जिसमें अजीज प्रेम जी, किरण मजूमदार-शॉ, और रोहिणी एवं नीलेकणि का नाम शामिल है। निखिल कामथ the giving pledge में जुड़ने वाले चौथे एवं युवा भारतीय हैं। निखिल कामश महज 35 वर्ष के हैं हालांकि इतने कम उम्र में उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 

इतने करोड़ संपत्ति के है मालिक निखिल कामथ-

फोर्ब्स की रिपोर्ट की मानें तो निखिल कामथ के पास 1.1 बिलियन डॉलर (9 हजार करोड़ रुपए) है। निखिल जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य शिक्षा जैसे क्षेत्रों में योगदान देने के लिए योजना बना रहे हैं। बता दें कि वित्त वर्ष 2021-2022 में निखिल ने 100 करोड़ रुपये दान किए थे। जिसके बाद वे भारत के नौवें सबसे बड़े दानदाता बन गए

First Updated : Wednesday, 07 June 2023