Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट, जानें देश के इन राज्यों में पेट्रोल और डीजल के नए रेट

Petrol Diesel Price: 1 दिसंबर दिन शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट देखी गई है इसके रेट आज सुबह 6 बजे ही जारी कर दिए गए थे. आइए जानते हैं किस शहर में क्या हैं कच्चे तेल के दाम ?

Shweta Bharti
Edited By: Shweta Bharti

हाइलाइट

  • 1 दिसंबर दिन शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट देखी गई है.

Petrol Diesel Price: 1 दिसंबर दिन शुक्रवार को पेट्रोल डीजल के दामों में गिरावट देखी गई है. जहां एक तरह कीमतों में बढ़ोतरी देखी जाती है तो वहीं कई इलाकों में पेट्रोल डीजल के दामों में गिरावट आ जाती है. देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव सुबह 6 बजे के बाद देखा जाता है. राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया. कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के मुताबिक भारत में ईंधन की कीमत को तय किया जाता है. पेट्रोल डीजल के दाम केवल यूपी में ही नहीं बल्कि कई इलाकों में तय किए गए हैं.

आपको बता दें कि पिछले साल मई 2022 से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल–डीजल की कीमतों में बदलाव देखा गया है. कुछ जगह पर पेट्रोल डीजल के दामों में किसी भी तरह का कोई भी बदलाव नहीं देखा गया है. यह बदलाव टैक्स, वैट, कमीशन की वजह से आता है.

पेट्रोल डीजल के बदलते रेट

देश की राजधानी दिल्ली में आज भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर बिक रहा है, इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. तो वहीं चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 94.24 रुपये प्रति लीटर पर ही टिका हुआ है. इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल 106.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

जानें इन शहरों के दाम

आगरा में पेट्रोल क दाम- 96.38 रुपये

डीजल का दाम- 89.64 रुपये

बुलंदशहर में पेट्रोल के दाम- 97.18 रुपये

डीजल का दाम – 90.34 रुपये

रामपुर में पेट्रोल की बदलती कीमत- 97.09 रुपये

डीजल के दाम-90.17 रुपये 

पटना में पेट्रोल का दाम-107.48 रुपये

डीजल का दाम- 107.48 रुपये

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो