Petrol-Diesel Price Today: 28 जून को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, टंकी फुल कराने से पहले जानें अपने शहर का भाव

घरेलू तेल कंपनियों ने आज, 28 जून 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की हैं. पिछले महीने ईंधन की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी के बाद, देशभर में कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है.

Nidhi Jha
Edited By: Nidhi Jha

नई दिल्ली: घरेलू तेल कंपनियों ने आज, 28 जून 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की हैं. पिछले महीने ईंधन की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी के बाद, देशभर में कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. अधिकांश बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं. कुछ शहरों में मामूली बदलाव हुआ है. आज घर से निकलने से पहले अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें देखना जरूरी है.

आज पेट्रोल और डीजल के दाम

देश के अलग-अलग हिस्सों में टैक्स और परिवहन लागत के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम अलग-अलग हैं. दिल्ली में पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रूपए प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल 111.21 और डीजल 97.83 रूपए प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल 113.51 और डीजल 99.82 रूपए प्रति लीटर है. 

चेन्नई में पेट्रोल के रेट

चेन्नई में पेट्रोल 107.76 और डीजल 99.55 रूपए प्रति लीटर है. बेंगलुरु में पेट्रोल 111.68 और डीजल 99.56 रूपए प्रति लीटर है. हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 और डीजल 103.82 रूपए प्रति लीटर है. जयपुर में पेट्रोल 113.19 और डीजल 98.25 रूपए प्रति लीटर है. पटना में पेट्रोल 113.35 और डीजल 99.36 रूपए प्रति लीटर है.

अन्य शहरों का हाल

उत्तर प्रदेश के नोएडा में आज पेट्रोल 101.96 और डीजल 95.44 प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल 102.97 और डीजल 95.64 के स्तर पर है. इसके अलावा, चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 और डीजल 89.47, जबकि लखनऊ में पेट्रोल 101.86 और डीजल 95.36 रूपए प्रति लीटर मिल रहा है.

भुवनेश्वर में लगा झटका

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आज ईंधन की कीमतों में तेजी आई है. यहां पेट्रोल 1.52 और डीजल 1.47 प्रति लीटर महंगा हो गया है. जिसके बाद भुवनेश्वर में पेट्रोल 110.49 और डीजल 102.15 प्रति लीटर पर पहुंच गया है.

पिछले महीने लगे थे महंगाई के चार झटके

मई 2026 के महीने में सरकारी तेल कंपनियों ने आम जनता की जेब पर भारी बोझ डालते हुए केवल 11 दिनों के भीतर चार बार ईंधन के दाम बढ़ाए थे. इसकी शुरुआत 15 मई को हुई थी जब पेट्रोल 3 और डीजल 3.29 रूपए महंगा हुआ था. इसके बाद 19 मई, 23 मई और फिर 25 मई को पेट्रोल 2.61 व डीजल 2.71 महंगा किया गया. इन चार संशोधनों के चलते देश में तेल की कीमतें करीब 7.5 से 8 प्रति लीटर तक बढ़ गई थीं. जिसके बाद से अब जाकर स्थिरता देखने को मिल रही है.

कच्चे तेल में गिरावट से तेल कंपनियों को राहत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में आई नरमी से भारतीय तेल कंपनियों को बड़ी राहत मिली है. जेपी मॉर्गन की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, कच्चे तेल के दाम गिरने से आईओसीएल (IOCL), बीपीसीएल (BPCL) और एचपीसीएल (HPCL) जैसी सरकारी तेल कंपनियों का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन अब पश्चिम एशिया संकट से पहले वाले दौर से भी बेहतर स्थिति में पहुंच गया है. तेल विश्लेषकों का मानना है कि इस वैश्विक नरमी से आने वाली तिमाहियों में इन कंपनियों के मुनाफे और वित्तीय सेहत में जोरदार सुधार देखने को मिल सकता है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो