सोने और चांदी की कीमतों में आई उछाल, जानिए आपके शहर की आज की लेटेस्ट रेट

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध की स्थिति के कारण सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आ गई है. जिसका असर भारतीय कमोडिटी बाजार पर भी पड़ रहा है.

calender

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक बाजारों में भारी उथल-पुथल हो रही है. जिसका असर भारतीय कमोडिटी बाजार पर भी पड़ रहा है. ईरान और इजरायल के बीच बढ़ती तल्खी और युद्ध की स्थिति के कारण सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आ गई है.

सोने के दाम में उछाल

इतना ही नहीं ईरान ने वैश्विक व्यापार के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण 'होर्मुज स्ट्रेट' हॉर्मूज को भी पूरी तरह ब्लॉक करने की धमकी दी है. कमोडिटी एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के दाम में 1,000 रुपये से ज्यादा और चांदी की कीमत में 5,000 रुपये से अधिक का उछाल देखने को मिला.

होर्मुज स्ट्रेट ब्लॉक करने की धमकी

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट ब्लॉक करने की धमकी दी है जो वैश्विक व्यापार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान के साथ बातचीत टूटती है तो उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। यह बातचीत अब काफी बोरिंग होने लगी थी. 

कितना है चांदी का दाम

इतना ही नहीं ईरान ने वैश्विक व्यापार के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण 'होर्मुज स्ट्रेट' हॉर्मूज को भी पूरी तरह ब्लॉक करने की धमकी दी है. इस तनाव के कारण सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें काफी ज्यादा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत में 1,000 रुपये से ज्यादा बढ़ी है. चांदी की कीमत में 5,000 रुपये से अधिक की तेजी आई है.

MCX में आज के भाव

आज के भाव की बात करें तो एमसीएक्स पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 1,59,241 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था लेकिन आज सुबह यह 1,59,449 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 1,000 से अधिक की छलांग लगाकर 1,60,400 के स्तर तक जा पहुंचा. 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी में भी रिकॉर्ड तेजी देखी गई जो पिछले सत्र के बंद भाव 2,66,163 के मुकाबले आज 2,66,202 पर खुली और 5,233 की भारी तेजी आई.

24 कैरेट सोने का भाव

गुड रिटर्न्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार खुदरा सर्राफा बाजार में भी कीमतें आसमान छू रही हैं. 24 कैरेट सोना 1,66,220 में मिल रहा है, 22 कैरेट सोना 1,43,200 और 18 कैरेट सोना 1,17,170 में मिल रहा है। चांदी (प्रति किलोग्राम) 2,80,000 रुपये है. First Updated : Tuesday, 02 June 2026