Vande Bharat Express: पटना-रांची को मिली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए क्या है ट्रेन की रूट और टाइमिंग

Patna-Ranchi Vande Bharat Express: आज बिहार और झारखंड को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है। आज वंदे भारत ट्रेन को पटना से रांची के लिए पहली बार रवाना किया गया है। इस ट्रेन को पटना जंक्शन स्टेशन से सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर रवाना किया गया है जो  दोपहर 1 बजे रांची पहुंचेग।

calender

First  Vande Bharat Express Patna-Ranchi: आज यानी सोमवार 12 जून को पटना और रांची के बीच पहली वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया गया है। इस ट्रेन के उद्घाटन में रेलवे स्टेशन पर भारी मात्रा में लोगों की भीड़ उत्साह के साथ नजर आया। आज वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल करने के बाद जल्द ही  पटना- रांची के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।

पटना- रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Patna-Ranchi Vande Bharat Express) आज सुबह पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 10 से सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर रवाना हुई है, यह ट्रेन बरकाना से गुजरते हुए दोपहर 1 बजे रांची पहुंच जाएगी। यह ट्रेन बुलेट ट्रेन की तरह दिखती है जिसकी स्पीड सेमी हाई स्पीड है। यह ट्रेन महज 6 घंटे 5 मिनट में पटना से रांची का सफर तय करेगी।

भारतीय रेलवे की तरफ से बिहार और झारखंड के लोगों की यात्र को उच्चतम सुविधा देने के लिए वंदे भारत ट्रेन की बड़ी सौगात दी है। यह ट्रेन बहुत ही कम समय में पटना से रांची का सफर तय कर लेगी।

क्या है वंदे भारत ट्रेन का रूट-

पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन (Patna-Ranchi Vande Bharat Express) का परिचालन जहानाबाद, गया, बरकाकाना, कोडरमा,हजारीबाग टाउन से होते हुए मेसरा जाएगा। इस ट्रेन में 8 एसी चेयर कार की सुविधा यात्रियों को दी जा रही है वही हर एक कोच में 4 आपातकालीन पुश बटन के साथ जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली की सुविधा का भी व्यवधान है। बताया जा रहा है कि अगर आज इस ट्रेन के ट्रायल में आज कोई तकनीकी दिक्कत नहीं होगी तो जून महीने के आखिरी सप्ताह तक इसका  नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा।

First Updated : Monday, 12 June 2023