Vande Bharat Train : बिहार में आवागमन होगा आसान, पटरी पर बहुत जल्द दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन

बिहार के लोगों को जल्दी ही वंदे भारट ट्रेन की सौगत मिलने वाली है। बता दें कि भारतीय रेलवे बिहार की राजधानी पटना से झारखंड की राजधानी रांची तक इस एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत करने वाला है।

Nisha Srivastava

केंद्र सरकार देश के हर राज्य में रेलवे के विकास के लिए और लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा देने के लिए लगातार कदम उठा रही है। हाल फिलहाल में भारत के कई राज्यों में वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हुई। जिससे लोगों को एक शहर से दूसरे शहर में जाने पहले मकाबले और आसान हो गया है। अब बिहार के लोगों को जल्दी ही वंदे भारट ट्रेन की सौगत मिलने वाली है। बता दें कि भारतीय रेलवे बिहार की राजधानी पटना से झारखंड की राजधानी रांची तक इस एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत करने वाला है।

इस रूट से गुजरेगी ट्रेन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पटना से रांची तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन कई रूटों से गुजरेगी। यह ट्रेन केवल 6 घंटे में 410 किलोमीटर का सफर तय कर लेगी। मिली जानकारी के अनुसार इस ट्रेन के लिए यात्रियों को एसी चेयर कार के लिए 650 रुपये किराया देना होगा। वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन चलेगी। आपको बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी ने सिकंदराबाद -तिरुपति, चेन्नई-कोयंबटूर, सहित कई वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया था।

ट्रेन की ये होगी टाइमिंग

बिहार की राजधानी पटना से वंदे भारत ट्रेन सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर खेलगी और दोपहर में यह 1 बजकर 45 तक हटिया पहुंच जाएगी। वहीं वापसी के समय यह 2 बजकर 30 मिनट पर खुलेगी। इसके बाद रात को 9 बजकर मिनट पर पटना पहुंच जाएगी। इस ट्रेन के शुरु होने से पटना और झारखंड को लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। इसका सफर पहले के मुकाबले बहुत ही कम समय में पूरा हो जाएगा।

वंदे भारत ट्रेन की खासियत

वंदे भारत ट्रेन आधुनिक टेक्नोलॉजी से बनी ट्रेन है। जिसमें यात्रियों को हाई-फाई सुविधाएं मिलती हैं। यह एक स्वदेशी एक्सप्रेस ट्रेन है। जिसमें ऑटोमेटिक दरवाजे लगे हुए हैं। इस ट्रेन में पहला एसी चेयर क्लास और दूसरा एग्जीक्यूटिव क्लास होता है। वहीं ट्रेन को दुर्घटना से सुरक्षित रखने के लिए KAVACH तकनीक का उपयोग किया गया है। खास बात यह है कि वंदे भारत एक्सप्रेस को स्पीड में पड़ने में मात्र 30 सेकंड का समय लगता है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag