शराब पीकर करता था झगड़ा, तो कर दी हत्या, फिर शव ठिकाने लगाने के लिए प्रेमी को ले गई साथ...

मालवण के सोहम कम्पाउंड में एक व्यक्ति का गला कटा हुआ शव मिला। जैसे ही लोगों ने शव देखा तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को तुरंत सूचित किया गया और कुछ ही मिनटों में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। शव को देखकर ऐसा लग रहा था कि हत्या रात में की गई है और शव को किसी अन्य स्थान से यहां लाकर फेंका गया है।

Lalit Sharma
Edited By: Lalit Sharma

मालवण में एक भयावह घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर अपने प्रेमी की मदद से शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। लेकिन उसकी एक छोटी सी गलती ने पुलिस के सामने सारी सच्चाई उजागर कर दी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने महज चार घंटे में गुत्थी सुलझा ली और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

फुटेज बना महत्वपूर्ण सबूत

हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। कैमरों में एक चौंकाने वाला दृश्य कैद हुआ। दो लोग मोटरसाइकिल पर एक शव ले जाते हुए दिखाई दिए। यह फुटेज पुलिस के लिए सबसे महत्वपूर्ण सबूत बन गया।

घर के फर्श पर खून के धब्बे देखकर संदेह हुआ और गहरा

पुलिस ने जल्द ही शव की पहचान 35 वर्षीय राजेश चौहान के रूप में की। इसके बाद पुलिस सीधे उनके घर पहुंची, जो मालवणी अली तालाब के गेट नंबर 6 पर था। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची तो उन्होंने फर्श पर खून के धब्बे देखे, जिससे उनका संदेह और गहरा हो गया।

पूछताछ के दौरान पत्नी ने उगला सच्च

पुलिस ने जब राजेश की पत्नी पूजा से कड़ाई से पूछताछ की तो पहले तो उसने अस्पष्ट बातें कहीं, लेकिन दबाव पड़ने पर उसने सच कबूल कर लिया। उसने कहा कि वह अपने पति से तंग आ चुकी है। राजेश शराब पीने का आदी था और शराब पीकर हर रोज उससे झगड़ा करता था। पिटाई से तंग आकर उसने एक खतरनाक निर्णय लिया।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag