मानवता शर्मसार, निजी स्कूल के अध्यापकों पर लगा चौथी कक्षा की छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप, प्रधानाध्यापिका समेत पांच गिरफ्तार

इस मामले में माता-पिता और रिश्तेदारों ने स्कूल में विरोध प्रदर्शन किया और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इस दौरान विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया और प्रदर्शनकारियों ने स्कूल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।.प्रदर्शनकारियों ने त्रिची-डिंडीगुल राष्ट्रीय राजमार्ग को भी रोक दिया, जिससे कई घंटों तक यातायात जाम रहा

Lalit Sharma
Edited By: Lalit Sharma

तमिलनाडु के त्रिची जिले में एक निजी स्कूल के ट्रस्टी और प्रधानाध्यापिका सहित स्कूल के पांच पदाधिकारियों को चौथी कक्षा की छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के कारण त्रिची के मनाप्पराई में अभिभावकों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने उसकी दादी की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की। 

पुलिस ने किया मामला दर्ज 

मामले संबंधी पुलिस ने बताया कि उन्होंने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि ट्रस्टी ने कथित तौर पर क्लास टीचर को बाहर भेज दिया और गुरुवार को लड़की का यौन उत्पीड़न किया।

ऐसी घटना कृष्णागिरी जिले से भी आई सामने 

राज्य की कृष्णागिरी जिले भी एक ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां एक सरकारी मिडिल स्कूल में तीन शिक्षकों ने 13 वर्षीय छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। कृष्णागिरी कलेक्टर सी दिनेश कुमार के अनुसार, तीनों आरोपी शिक्षकों को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निलंबित भी किया गया है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो