तमिलनाडु के त्रिची जिले में एक निजी स्कूल के ट्रस्टी और प्रधानाध्यापिका सहित स्कूल के पांच पदाधिकारियों को चौथी कक्षा की छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के कारण त्रिची के मनाप्पराई में अभिभावकों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने उसकी दादी की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
मामले संबंधी पुलिस ने बताया कि उन्होंने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि ट्रस्टी ने कथित तौर पर क्लास टीचर को बाहर भेज दिया और गुरुवार को लड़की का यौन उत्पीड़न किया।
ऐसी घटना कृष्णागिरी जिले से भी आई सामने
राज्य की कृष्णागिरी जिले भी एक ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां एक सरकारी मिडिल स्कूल में तीन शिक्षकों ने 13 वर्षीय छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। कृष्णागिरी कलेक्टर सी दिनेश कुमार के अनुसार, तीनों आरोपी शिक्षकों को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निलंबित भी किया गया है। First Updated : Friday, 07 February 2025