Noida News: पत्नी की हत्या कर पति ने यमुना नदी में फेंका शव, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

Noida News: श्रवण ने पत्नी की हत्या कर यमुना नदी में फेंका उसका शव और लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराने के लिए पुलिस के पास पहुंचा, ताकि किसी को भी आरोपी पर शक न होने पाए।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

हाइलाइट

  • एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसका शव बोरे में भरकर यमुना नदी में फेंक दिया। पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।जहां पर एक पती ने अपनी पत्नी पर का कत्ल कर उसका शव यमुना नदी में फेंकने के लिए गया था। पुलिस की जानकारी के मुताबिक बताया है कि अपनी पत्नी पर विवाहेतर संबंध का शक करने वाले एक पति ने मंगलवार को उसकी हत्या की उसके शव को ईंटों की मदद से यमुना नदी में एक बोरे में भरकर फेंकने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

श्रवण और ऊषा की उम्र 30 वर्ष के आसपास की है।ये दोनों जेवर थाना क्षेत्र के छतंगा खुर्द गांव में रहते थे। आरोपी अपनी पत्नी का कत्ल करने के बाद पुलिस में उसके लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराने पहुंचा था। ताकि लोगों को ये न लगे कि पत्नी की हत्या पति ने की है।

श्रवण ने पत्नी के लापता होने की शिकायत पुलिस को की

पुलिस ने बताया है कि श्रवण अपनी पत्नी का कत्ल कर उसे यमुना नदी में ईंटों के साथ किसी बोरे में भरकर फेंक दिया था। पत्नी का शव फेंकने के बाद पती पुलिस के पास लापता होने की शिकायत करने गया था। यह घटना सोमवार की है वहीं दूसरी ओर अलीगढ़ में रहने वाले ऊषा के परिवार के सदस्यों ने भी पुलिस से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उसे श्रवण ने मार डाला है।

इसके बाद श्रवण को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया ।रविवार और सोमवार की दरमियानी रात अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की है।श्रवण ने बताया कि हत्या के बाद शव को एक बोरे में भरकर उसमें कुछ ईंटों को भी रखा और यमुना नदी में फेंक दिया।

यमुना नदी में फेंका पत्नी का शव

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आगे की पूछताछ को दौरान, दिहाड़ी मजदूर श्रवण ने खुलासा किया कि उसका मानना है कि उसकी पत्नी का उसके गांव के किसी एक व्यक्ति के साथ विवाहेतर संबंध था।जिसके कारण उन दोनों में झगड़ा होता रहता था।

साथ ही दोनों में कभी बनती नहीं थी बात-बात पर बहस होने लगती थी।जिसके चलते पति ने पत्नी की हत्या कर डाली और शव यमुना नदी में फेंक डाला। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 हत्या के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

calender
05 April 2023, 03:41 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो