Delhi Road Accident: दिल्ली के रजोकरी फ्लाईओवर के पास एक बड़ा हादसा हो गया जहां पर सवारियों से भरी बस पलट गई, और इस हादसे के बीच दो लोग घायल हो गए।

Delhi News: दिल्ली में एक सड़क हादसा के बीच दो लोग घायल हो गए। यह घटना दिल्ली के रजोकरी फ्लाईओवर के पास आज सुबह सवारियों से भरी एक बस पलट गई।

दमकल की 3 गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गय़ा।आपके बता दें कि उस बस में करीब 50 य़ात्री सवार थे। बस पलट ने के बाद हादसे के बीच दो लोग घायल हो गए जिससे उन्हें तुंरत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बस में थे करीब 50 यात्री सवार 

यह हादसा आज सुबह का है।जहां पर दिल्ली के रजोकरी फ्लाईओवर के पास बुधवार की सुबह सवारियों से भरी एक बस पलट गई हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत दमकल की 3 गाड़ियों को घटनास्थल पर पहुंचाया गया। इसके साथ ही मौके पर लोकल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल व्यक्तियों को तुरंत अस्पताल में भेज दिया गया।

जानकारीयों को मुताबिक बताया जा रहा है कि अजमेर से दिल्ली की ओर आ रही चार्टर्ड बस में 50 यात्री सवार थे। हादसे के बीच दो यात्री घायल हो गए।जिसमें एक महिला और एक बच्चा शामिल है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद लोकल थाना पुलिस ने इस मामले की छानबीन करना शुरु कर दिया। फिलहाल बस अचानक रजोकरी के पास कैसे पलट गई इस बात की अभी कोई जानकारी हासिल नहीं की गई है। पुलिस अभी जांच में जुटी है।

पहले भी हुआ बड़ा हादसा

पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी दिल्ली-रोहतक नेशनल हाईवे पर 13 मार्च 2023 को भी एक सुबह के समय सड़क हादसा हुआ था।उस दिन रोहद गांव के पास तीर्थ यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार में बस अचानक से पलटी थी।

इस हादसे के दौरान करीब 35 लोग घायल हुए थे। पुलिस की टीम ने सभी घायल व्यक्तियों को बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। उसमें से गंभीर रूप से घायल करीब 5 लोगं को पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया था। उस समय सभी श्रद्धालु खाटू श्याम मंदिर से लौट रहे थे।