पति की हत्या का खौफनाक सच! सरकारी नौकरी पाने के लिए एक दिल दहला देने वाली साजिश

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक पत्नी पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगा है. मृतक सुरेश की मौत के बाद, उनकी मां ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया, यह शक जताया कि पत्नी ने सरकारी नौकरी पाने के लिए हत्या की. पुलिस ने शव को कब्र से निकाला और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

Simran Sachdeva

कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक पत्नी पर अपने ही पति की हत्या करने का आरोप लगा है. मृतक सुरेश मोलकालमुरु तालुका के तहसीलदार कार्यालय में एसडीए के पद पर कार्यरत थे और उनकी मौत चार महीने पहले 8 अक्टूबर, 2024 को हो गई थी. 

बिना किसी को बताए किया अंतिम संस्कार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुरेश और उनकी पत्नी नागरत्ना के बीच अक्सर झगड़े होते थे, जिसके चलते वह अपनी मां और भाइयों से अलग रहने लगे थे. जब सुरेश की मौत हुई, तो पत्नी ने बताया कि वह पीलिया से पीड़ित था. लेकिन जब सुरेश की मां सरोजम्मा ने बेटे की मौत के कारणों को लेकर सवाल किए, तो पत्नी का बयान उन्हें संदेहास्पद लगा. 

क्या पत्नी ने हत्या की? 

मां का आरोप है कि बहू नागरत्ना ने जानबूझकर सुरेश की हत्या की ताकि वह खुद सरकारी नौकरी पा सके. सुरेश को अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली थी, जो उसकी मां के अनुसार हत्या का कारण बन सकती थी. इस आरोप के बाद, मृतक की मां ने पुलिस और लोकायुक्त से न्याय की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई है. 

शव को कब्र से निकाला गया

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरेश के शव को होलकेरे रोड कब्रिस्तान से निकाला गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस अब रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. इस मामले में अगर आरोप सही साबित होते हैं, तो यह रिश्तों में बढ़ती लालच और नैतिक गिरावट की एक और उदाहरण बन सकता है. 

पुलिस की जांच जारी

पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और जल्द ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag