Himachal: मनीष सिसोदिया और भगवंत मान की छटी गांरटी की घोषणा

आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में कई चुनावी वादों की घोषणा की। मंडी में जनसभा को संबोधित करते हुए मनीष सिसोदिया पार्टी की ओर हिमाचल प्रदेश के लिए छटी गारंटी की घोषणा की है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

मंडी। आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में कई चुनावी वादों की घोषणा की। मंडी में जनसभा को संबोधित करते हुए मनीष सिसोदिया पार्टी की ओर हिमाचल प्रदेश के लिए छटी गारंटी की घोषणा की है। पहला हर बेरोजगार को रोजगार मुहैया करवाना, दूसरा व्यापारियों एवं पर्यटन के लिए गारंटी, तीसरा भ्रष्टाचार मुक्त गारंटी, चौथा पंचायत गारंटी, पांचवा तीर्थ यात्रा गारंटी, छठा बागवानों और किसानों के लिए गारंटी की घोषणा की।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी रोजगार की गारंटी देगी। छह लाख सरकारी नौकरियां सृजित की जाएंगी। हर बेरोजगार को रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। जब तक नौकरी नहीं मिलती तब तक हर बेरोजगार को तीन हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। पेपर लीक कानून बनाकर सख्त सजा का प्रावधान किया जाएगा। नौकरियों की भर्ती में सिफारिश और भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा।

इसके अलावा सिसोदिया ने व्यापारियों और पर्यटन के लिए गारंटी को लेकर कहा कि हिमाचल के कारोबारियों के लिए भय का वातावरण खत्म किया जाएगा। रेडराज और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाई जाएगी। वैट एमनिस्टी स्कीम लाई जाएगी, जिसमें छह माह के अंदर वैट रिफंड दिलवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र के व्यापारी को प्रतिनिधित्व देकर एडवाइजरी बोर्ड बनाया जाएगा और हिमाचल के व्यापारियों को सरकार में भागीदार बनाया जाएगा।

सिसोदिया ने कहा कि टूरिज्म इंडस्ट्री से संबंधित कार्यों के स्वीकृति के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरह हिमाचल में भ्रष्टाचार को पूरी तरह से मुक्त किया जाएगा। किसी भी सरकारी दफ्तर में काम करवाने के लिए आपको नहीं जाना पड़ेगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर गाड़ी का रजिस्ट्रेशन, आयु, जाति, आय आदि प्रमाण पत्र घर में आकर बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत गारंटी में हर पंचायत को विकास कार्यों के लिए सालाना दस लाख की ग्रांट दी जाएगी। प्रधान को 10 हजार रुपए महीने वेतन दिया जाएगा।

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के नेता चुनावों के समय हर बार एक मौका मांगते रहे हैं। हिमाचल की सियासत में पांच साल भाजपा और पांच साल कांग्रेस का डॉक्टर का रिवाज चल रहा है। इससे भ्रष्टाचार की बीमारी बढ़ गई है। भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के चुनावी जुमलों पर भरोसा न करना। पंजाब में भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल के विधायक लाखों की पेंशन ले रहे थे। जो छह बार विधायक बन गया उसकी पेंशन 5 लाख हो रही थी। आप की सरकार बनने पर कई बार विधायक रहने की पेंशन बंद कर एक ही पेंशन मिलेगी।

calender
09 September 2022, 08:18 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो