CHSE Odisha Result 2022 live: कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित

सीएचएसई #CHSE ओडिशा कक्षा 12वीं आर्ट्स के परिक्षा परिणाम 8 अगस्त, 2022 को घोषित किया गया है। उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद, ओडिशा बोर्ड 12वीं का परिणाम शाम 4 बजे घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही

Janbhawana Times

सीएचएसई #CHSE ओडिशा कक्षा 12वीं आर्ट्स के परिक्षा परिणाम 8 अगस्त, 2022 को घोषित किया गया है। उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद, ओडिशा बोर्ड 12वीं का परिणाम शाम 4 बजे घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही ओड़िशा 12 रिजल्ट 2022 को ले जाकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा किए गए आकड़ों के अनुसार इस साल की बोर्ड परीक्षाओं में 2.13  लाख छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे. जिसमें 1 लाख 71 हजार छात्र सफल हो गए। जो उम्मीदवार ओडिशा 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे CHSE की आधिकारिक साइट chseodisha.nic.in पर शाम 5 बजे के बाद परिणाम देख सकते हैं।

आर्ट्स स्ट्रीम के परिणाम के साथ, ओडिशा 12वीं वोकेशनल कोर्स का परिणाम भी उसी समय घोषित किया जाएगा। दोनों परिणाम ओडिशा बोर्ड की अन्य आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in पर देख जा सकते हैं।  अधिकांश छात्र आर्ट्स स्ट्रीम में हैं। राज्य में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 28 अप्रैल से 31 मई, 2022 तक आयोजित की गई थी। उम्मीदवार अपने बोर्ड परीक्षा रोल नंबर और पंजीकरण संख्या का उपयोग करके अपने संबंधित परिणाम देख सकते हैं। 

आपको बता दे कि इस बार आर्ट्स स्ट्रीम का परीक्षा परिणाम पिछले साल के मुकाबले काफी अच्छा देखने को मिला है। कुल 82.10 छात्र प्राप्त हुए है। जिसमें 1548 छात्र फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं। यहा पास होने के लिए प्रत्येक विषय में 30 प्रतिशत, जबकि कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag