CBSE बोर्ड ने बताया कि सुबह 9.30 बजे तक 40 हजार से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। बोर्ड ने यह भी बताया कि छात्रों के फीडबैक के आधार पर यूजर के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार सुधार किए जा रहे हैं। सीबीआई ने आगे कहा कि हमारी टीम सुरक्षित, भरोसेमंद और छात्रों के लिए आसान प्लेटफॉर्म के लिए काम कर रही है।
बोर्ड ने बैंकों को लेकर भी अपडेट दिया है। बोर्ड ने अपने पोस्ट में बताया है कि एसबीआई, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन बैंक के पेमेंट गेटवे सत्यापन और पुर्नर्मूल्यांकन पोर्टल पर उपलब्ध है। छात्रों को भुगतान करने के लिए इन बैंकों में खाता होना आवश्यक नहीं है बल्कि वो इनमें से किसी भी पेमेंट गेटवे का उपयोग करके भुगतान कर सकते हैं। उम्मीदवार जारी की गई ऑनलाइन भुगतान विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं। उम्मीदवार यूपीआई, नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड का यूज आवेदन के लिए कर सकते हैं। बोर्ड ने यह भी बताया कि प्लेटफॉर्म पर लगातार साइबर अटैक के प्रयास भी किए जा रहे हैं। दो मिनट के अंदर 15 लाख हिट आए हैं और एक लाख से ज्यादा फाइलों को एक्सेस करने की कोशिश की गई है।
आपको बता दें कि केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिन्हें मूल्यांकन की गई उत्तर-पुस्तिकाओं की स्कैन की हुई कॉपियां मिल चुकी हैं। इसके लिए छात्रों को सबसे पहले पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। आधार वैरिफिकेशन पूरा करना होगा और जरूरी सेवा का चयन करना होगा। इसके बाद से सब्जेक्ट डिटेल भरना होगा। फीस भरते ही आवेदन की प्रक्रिया की समाप्त हो जाएगी। आपको यह भी बता दें कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पहले ऐसे संकेत दिए थे कि री-इवैल्यूएशन के लिए जो छात्र पात्र होंगे उनमें से बीस प्रतिशत से अधिक छात्रों की ओर से पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने की उम्मीद है। उन्होंन अनुमान लगाया था कि इन आवेदनों की संख्या कम से कम 80000 तक पहुंच सकती है लेकिन जैसे ही पोर्टल खुला उसके पहले कुछ घंटों में ही 16000 से अधिक आवेदन आ चुके थे।
First Updated : Wednesday, 03 June 2026