'आपकी पसंद की जगह पर होगी बैठक' नीट पेपर लीक विवाद पर छात्रों से बातचीत को तैयार केंद्र
NEET पेपर लीक को लेकर छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है. इस बीच केंद्र सरकार ने फिर बातचीत की पेशकश करते हुए कहा है कि छात्र जहां चाहें, वहीं बैठक कर उनकी सभी मांगों पर चर्चा की जाएगी.

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में चल रहा नीट पेपर लीक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और छात्र लगातार अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर डेट हुए है. इसी बीच केंद्र सरकार ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से एक बार फिर बातचीत की अपील की है केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी कहा कि सरकार संवाद के लिए पूरी तरह तैयार है. हालांकि उन्होंने छात्रों से अपील की है कि वे उनके कार्यालय या सरकारी आवास पर आकर बातचीत करें, ताकि मुद्दों का समाधान बातचीत के जरिए निकाला जा सके.
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने क्या कहा
बता दें, जेपी नड्डा से पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी एक बयान देते हुए कहा कि सरकार छात्रों की हर बात सुनने के लिए तैयार है और जहां भी वे चाहें, वहां बैठक आयोजित की जा सकती है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और वह स्वयं चर्चा में शामिल होंगे तथा छात्रों को अपनी बात रखने के लिए पूरा समय दिया जाएगा. इसके साथ ही जितेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से सुबह से कई बार छात्रों से संपर्क करने की कोशिश की गई है.
#WATCH | Delhi | On updated proposal for talks with Cockroach Janta Party, Union Minister Dr Jitendra Singh says, "The govt has sent four formal proposals for discussions with their representatives since last afternoon...This is a standing invitation to all our youth friends that… pic.twitter.com/PAQ6PbeNIa
— ANI (@ANI) July 23, 2026
अभिजीत दीपके की बिगड़ी तबियत
वहीं केंद्र के अपील के बीच सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक का ने एक ट्वीट सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी तबियत को लेकर अपडेट शेयर किया था. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा "पिछले कुछ दिनों से मुझे बुखार और बदन दर्द है, लेकिन मैं दर्द निवारक दवाइयां लेकर काम चला रहा हूं. अगर आज आप मुझे जंतर-मंतर पर न देख पाएं तो क्षमा करें. मुझे कुछ घंटे आराम करने और ठीक होने की ज़रूरत है। शाम तक मैं विरोध स्थल पर वापस आ जाऊंगा."
I’ve been down with a fever and severe body pain for the last few days, but I’ve been pushing through with painkillers.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 23, 2026
My apologies if you don’t see me at Jantar Mantar today. I need to get a few hours of rest and recover.
Will be back at the protest site by evening.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उठाया ये कदम
केंद्रीय मंत्री के बयानों से पहले गुरुवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की बात कही गई है. जानकारी के अनुसार, सरकार ने इस मामले को मिशन मोड में लेना शुरू कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक, अब आरोपियों पर सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत मुकदमा चलाया जाएगा. इसके साथ ही मामलों का जल्द निपटारा करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की भी तैयारी शुरू हो गई है.
Nothing is more important than the welfare and future of our youth!
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026
We have decided to set up fast-track courts to ensure swift and stringent punishment for those involved in paper leaks. Have directed the concerned authorities and officials to take all necessary steps in this…
केंद्र सरकार संबंधित राज्य सरकारों और हाई कोर्ट से विशेष अदालतें गठित करने का अनुरोध करेगी. इन अदालतों में NEET पेपर लीक से जुड़े मामलों की नियमित सुनवाई होगी, ताकि जांच और ट्रायल में देरी न हो और दोषियों को जल्द सजा मिल सके.


