General Knowledge: चंद्रयान-3 से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल, जो बढ़ाएंगे आपकी जनरल नॉलेज!

Chandrayaan-3 Quiz: आज आपके लिए चंद्रयान-3 से जुड़े कुछ ज़रूरी सवाल लेकर आएं हैं. जो आपकी जनरल नॉलेज बढ़ाने में मददगार साबित होंगे.

Shabnaz Khanam
Edited By: Shabnaz Khanam

हाइलाइट

  • चंद्रयान-3 मिशन का उद्देश्य चन्द्रमा की संरचना को अच्छे ढंग से समझना है

Chandrayaan-3 Quiz: चंद्रयान-3 इस समय सबसे ज़्यादा चर्चा में है. इस मिशन को लेकर बहुत से लोगों के मन में कई सवाल होंगे, ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं जैसे- इस मिशन का क्या मकसद है? कहां से इसको भेजा गया है? और अपनी मंज़िल तक कब पहुंचेगा? ऐसे ही कई जवाब हम लेकर आएं हैं, जो आपके ज्ञान भंडार में इज़ाफा करेंगे. 

सवाल- चंद्रयान-3 किसका फोलो अप मिशन है?
जवाब- चंद्रयान-3 चंद्रयान-2 का फोलो अप मिशन है.

सवाल- चंद्रयान-3 में क्या नया शामिल किया गया है?
जवाब- लैंडर और रोवर कॉन्फ़िगरेशन चंद्रयान-3 जोड़ा गया है.

सवाल- भारत ने चंद्रयान-3 को कब लॉन्च किया था?
जवाब- भारत ने 14 जुलाई 2023 चंद्रयान-3 को लॉन्च किया.

सवाल- चन्द्रयान-3 कहाँ पर लैंड होगा?
जवाब- चन्द्रयान-3 चांद के साउथ पोल में लैंड होगा.

सवाल- चंद्रयान-3 को लॉन्च करने वाला रॉकेट कौन सा था?
जवाब- चंद्रयान-3 को LVM3- M4 रॉकेट से लॉन्च किया गया है.

सवाल- चंद्रयान-3 को किस जगह से लॉन्च किया गया?
जवाब- चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया.

सवाल- कितने दिनों का सफर करने के बाद लैंड होगा?
जवाब- चंद्रयान-3 लॉन्च होने के करीब 45 से 50 दिन बाद लैंड होगा.

सवाल- चंद्रयान-3 मिशन का मकसद क्या है?
जवाब- चन्द्रमा की संरचना को बेहतर ढंग से समझना

सवाल- चंद्रयान-3 के लैंडर का क्या नाम है?
जवाब- चंद्रयान-3 के लैंडर का नाम भी विक्रम है.

सवाल- चंद्रयान-3 में प्रज्ञान क्या है?
जवाब- चंद्रयान-3 में रोवर का नाम प्रज्ञान है?

सवाल- फिलहाल इसरो के प्रेसिडेंट कौन है?
जवाब- इसरो के प्रेसिडेंट एस सोमनाथ हैं.

सवाल- चंद्रयान-3 के मेन इंजन का क्या नाम है?
जवाब- मेन इंजन का नाम CE- 20 क्रायोजनिक है.

सवाल- चंद्रयान-3 की थीम का क्या नाम है?
जवाब- ‘Science of the moon’चंद्रयान-3 की थीम है.

सवाल- अंतरिक्ष मिशन पर जाने वाले यान का पहला हिस्सा कौन सा होता है?
जवाब- अंतरिक्ष मिशन पर जाने वाले यान का पहला हिस्सा प्रोप्ल्शन मॉड्यूल होता है.
 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag