Anupam Kher ने बेटे Sikandar Kher को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) के बेटे सिकंदर खेर (Sikandar Kher) का आज जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने बेटे के लिए एक स्पेशल नोट शेयर किया। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ''ऊंचाई'' एक्टर ने थ्रो बैक फोटोज शेयर की, जिसमें सिकंदर खेर अपनी मां किरण खेर के साथ नजर आ रहे हैं।

Janbhawana Times

Sikandar Kher's Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) के बेटे सिकंदर खेर (Sikandar Kher) का आज जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने बेटे के लिए एक स्पेशल नोट शेयर किया। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ''ऊंचाई'' एक्टर ने थ्रो बैक फोटोज शेयर की, जिसमें सिकंदर खेर अपनी मां किरण खेर के साथ नजर आ रहे हैं।

अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर सिकंदर खेर की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। साथअनुपम ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। अनुपम ने लिखा-'जन्मदिन मुबारक हो प्रिय सिकंदर खेर! भगवान आपको लंबी और स्वस्थ जिंदगी दे!"

अनुपम के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अनुपम के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सिकंदर ने लिखा- डैड थैंक्यू यू सो मच एंड लव यू टू मच! '

सिकंदर खेर दिग्गज अभिनेत्री किरण खेर और उनके पहले पति गौतम बेरी के बेटे हैं। लेकिन गौतम से तलाक और अनुपम खेर से शादी के बाद अनुपम खेर ने किरण खेर के साथ-साथ उनके बेटे सिकंदर को सहर्ष स्वीकार किया और उन्हें अपना नाम दिया। अनुपम और सिकंदर बॉलीवुड के सबसे फेमस पिता बेटे की जोड़ी में से एक हैं। दोनों एक -दूसरे के साथ एक खास बॉन्ड शेयर करते हैं।

31 अक्टूबर, 1981 को जन्मे सिकंदर ने अपने माता-पिता की तरह ही अभिनय को अपना करियर चुना और वर्ष 2008 में वुडस्टॉक विला से अपना एक्टिंग डेब्यू किया । उसके बाद वह खेलें हम जी जान से, प्लेयर्स, औरंगजेब, तेरे बिन लादेन 2, मिलन टॉकीज, रोमियो अकबर वॉल्टर, द जोया फेक्टर जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वेब सीरीज और टीवी शो में भी सिकंदर खेर नजर आ चुके हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag