एक दूजे के हुए अथिया-राहुल, सामने आई शादी की अनसीन फोटोज

अथिया शेट्टी ने शादी की खूबसूरत तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इन फोटोज में अथिया और राहुल दोनों ही एक दूजे के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे है।

calender

KL Rahul Athiya Shetty Wedding Photos: अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल (KL Rahul) शादी के बंधन में बंध गए है। दोनों ने 23 जनवरी को सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया। वहीं अब अथिया शेट्टी ने शादी की खूबसूरत तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इन फोटोज में अथिया और राहुल दोनों ही एक दूजे के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे है। सभी की निगाहें कपल के वेडिंग लुक पर अटक गई है। दूल्हन के जोड़े में अथिया बला की खूबसूरत लग रही है। वहीं राहुल भी काफी हैंडसम लग रहे है।

अथिया और राहुल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस दोनों को शादी के ढेरों बधाई दे रहे है। वहीं कमेंट सेक्शन में लोग इस खूबसूरत जोड़ी की खूब तारीफ भी कर रहे है। आपको बता दें कि अथिया और राहुल का वेडिंग आउटफिट मशहूर डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया था। इस लवली कपल का वेडिंग लुक भी सुर्खियों में बना हुआ है।

अथिया ने अपनी शादी में पेस्टल पिंक कलर का लहंगा पहना है। वहीं केएल राहुल क्रीम कलर की शेरवानी में काफी जंच रहे है। इन फोटोज में अथिया सिंपल और क्लासी लुक में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने मांग टीका लगाया और गले में चोकर हार भी पहना हुआ है। जी हां आपको बता दें कि अथिया अब राहुल की दुल्हनियां बन गई है। हर कोई इस जोड़ी को आर्शीवाद और शुभकामनाएं देता हुआ दिख रहा है।

न्यूली वेड कपल राहुल और अथिया कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक कातिलाना पोज दे रहे है। अथिया-राहुल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही है। अथिया शेट्टी ने क्रिकेटर के एल राहुल संग फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा कर दिया है। इस खास मौके पर दोनों कपल बेहद शानदार लुक में नजर आए।

First Updated : Tuesday, 24 January 2023