Khatron Ke Khiladi 12 में स्टंट करते हुए बेहोश हो गईं Jannat Zubair, क्या पूरा कर पाएंगी टास्क ?

जिसमें कंटेस्टेंट को एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट करते हुए देखा जा चुका है। हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें यंग कंटेस्टेंट जन्नत जुबैर के स्टंट को दिखाया गया है, जिसे करते हुए जन्नत बेहोश हो जाती हैं

Janbhawana Times

Khatron Ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के स्टंट बेस्ट शो खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) की शूटिंग इन दिनों जोरों-शोरों से चलती हुई नजर आ रही है। अब तक शो के कई प्रोमोज रिलीज किए जा चुके हैं, जिसमें कंटेस्टेंट को एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट करते हुए देखा जा चुका है। हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें यंग कंटेस्टेंट जन्नत जुबैर के स्टंट को दिखाया गया है, जिसे करते हुए जन्नत बेहोश हो जाती हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

प्रोमो में देखा जा सकता है, जन्नत वॉटर बेस्ड स्टंट करती हैं। वे प्लेक्सीग्लास टैंक से पानी में कूदती हैं और फिर प्रोमो के एंड होने तक वे बेहोश दिखाई देती हैं। बाद में स्टाफ उन्हें पानी से निकालते हैं। ये वीडियो देखकर जन्नत के फैंस की चिंता बढ़ सकती है। अब जन्नत इस स्टंट को पूरा कर पाईं या नहीं, ये तो शो आने पर पता चलेगा।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag