Karisma Kapoor Birthday: करीना कपूर ने शेयर की उनकी बचपन की अनदेखी तस्वीर

बॉलीवुड में अपने अभ‍िनय और खूबसूरती से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस कर‍िश्मा कपूर 25 जून को अपना बर्थडे सेल‍िब्रेट कर रही हैं।

Janbhawana Times

Karisma Kapoor Birthday: बॉलीवुड में अपने अभ‍िनय और खूबसूरती से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस कर‍िश्मा कपूर 25 जून को अपना बर्थडे सेल‍िब्रेट कर रही हैं। करिश्मा कपूर के 48वें बर्थडे पर उनके तमाम चाहने वाले उन्हें विश कर रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी बहन करीना कपूर ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। 

करीना ने इंस्टाग्राम पर कर‍िश्मा की बचपन तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ''हमारे पर‍िवार की शान...तुम्हारी ये फोटो मेरी फेवरेट है। आज सब बोलो, हैप्पी बर्थडे टू आवर लोलो...बेस्ट सिस्टर एवर.'' कर‍िश्मा की ये क्यूट और स्माइल‍िंग फोटो शेयर कर करीना ने कर‍िश्मा के बचपन की दिनों की याददिला दी है। मानना पड़ेगा लोलो (कर‍िश्मा) बचपन में बेहद प्यारी थीं। 

 

करीना कपूर ने करिश्मा कपूर के लिए जो बर्थडे पोस्ट किया है। उस पर फैंस के अलावा सिलेब्स भी रिएक्शन दे रहे हैं। नेहा धूपिया, दीया मिर्जा, अमृता अरोड़ा, रणवीर सिंह, जोया अख्तर सहित तमाम लोगों ने करिश्मा कपूर को बर्थडे विश किया है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag