किंग खान की फिल्म पठान का दुबई में दिखा जलवा, बुर्ज खलीफा पर दिखा ट्रेलर

शनिवार को दुबई में बुर्ज खलीफा पर पठान का ट्रेलर दिखाया गया। इस दौरान हजारों की तादात में लोग वहां पर मौजूद थे। खास बात से है कि इस वक्त खुद शाहरुख खान वहां पर मौजूद थे।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान रिलीज होने से पहले ही दुनिया में छाई हुई है। पहले ये फिल्म बेशर्म रंग गाने को लेकर चर्चा में बनी हुई थी। ये फिल्म ट्रेलर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। आपको बता दें कि पठान फिल्म का ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज हुआ था।

इसके रिलीज के बाद ही सोशल मीडिया पर पठान फिल्म की बातें होनी शुरू हो गई। फैंस ने पठान फिल्म के ट्रेलर को बहुत पसंद किया इंटरनेट पर तो से तेजी से वायरल होने लगा। किंग खान को एक्शन अवतार में देख कर फैंस शाहरुख की तारीफ करते नहीं रूक , वहीं दीपिका पादुकोण का ग्लैमरस लुक लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया ट्रेलर

पठान फिल्म के ट्रेलर की चर्चा भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हो रही है शाहरुख खान के फैंस फिल्म देखने को बेकरार हो रहे हैं। आपको बता दें कि शनिवार को दुबई में बुर्ज खलीफा पर पठान का ट्रेलर दिखाया गया। इस दौरान हजारों की तादात में लोग वहां पर मौजूद थे।

खास बात से है कि इस वक्त खुद शाहरुख खान वहां पर मौजूद थे। ट्रेलर को देखकर लोग खुशी से झूम उठे। सोशल मीडिया पर बुर्ज खलीफा की ये वीडियो और फोटो वायरल हो रही है।

यशराज फिल्म ने शेयर किया वीडियो

यशराज फिल्म ने अपने ऑफिशिल ट्विटर हैंडल से दुबई के इस शानदार इवेंट की तस्वीरें शेयर की हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे लोग शाहरुख खान को देखते ही खुशी से पागल हो गए। किंग खान के फैंस की ये दीवानगी लोगों को बहुत पसंद आ रही है।

आपको बता दें कि 25 जनवरी 2023 को पठान सिनेमाघरों में लगेगी। इसे देखने के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

TMKOC Actor: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के इस मशहूर कलाकार ने दुनिया को कहा अलविदा, 40 साल की उम्र में निधन

calender
15 January 2023, 12:26 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो