Madhuri Dixit Mother Demise: माधुरी दीक्षित की मां का हुआ निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के निधन के बाद मनोरंजन जगत में एक और बुरी खबर सामने निकल कर आ रही हैं।

calender

Madhuri Dixit Mother Snehlata Dixit Passes Away: बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के निधन के बाद मनोरंजन जगत में एक और बुरी खबर सामने निकल कर आ रही हैं। बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माधुरी की मां स्नेहलता देशमुख (Snehlata Deshmukh) का निधन हो गया है। वे लगभग 91 वर्ष की थी। खबर है कि बीते कुछ समय से बीमार चल रही थी जिसके बाद उन्होंने आज सुबह अपनी अंतिम सांस ली।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई के वर्ली में आज दोपहर करीब 3 या 4 बजे उनकी मां का अंतिम संस्कार किया जाएगा। माधुरी दीक्षित अपनी मां के बेहद करीब थी। ऐसे में वह अपने मां के जाने से बहुत ज्यादा दुखी हैं। स्नेहलता दीक्षित का जन्म 1932 में महाराष्ट्र में हुआ था। उनका विवाह शंकर दीक्षित से हुआ था, जिनका 2013 में निधन हो गया था, जब वह 91 वर्ष के थे। उनकी 3 बेटियां हैं, माधुरी दीक्षित नेने, भारती दीक्षित अडकर और रूपा दीक्षित दांडेकर और एक बेटा, अजीत दीक्षित है।

मां के साथ माधुरी दीक्षित का आखिरी बर्थडे-

माधुरी दीक्षित ने पिछले साल जून में अपनी मां का 90वां जन्मदिन मनाया था और अपनी मां को बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अपनी मां के साथ यादों को शेयर करते हुए कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था, “हैप्पी बर्थडे आई! कहते हैं कि एक मां एक बेटी की सबसे अच्छी दोस्त होती है। वे वाकई सही कहते हैं। आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया है, आपने जो सबक सिखाया है, वह आपके लिए मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। मैं आपके केवल अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करती हूं।”

First Updated : Sunday, 12 March 2023