शादी के बंधन में बंधे Payal Rohatgi और रेसलर Sangram Singh, तस्वीरें वायरल

अभिनेत्री पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह ने करीब 12 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शनिवार यानी की कल शादी के बंधन में बंध गए।

Janbhawana Times

अभिनेत्री पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह ने करीब 12 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शनिवार यानी की कल शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तस्वीरें छाई हुई हैं। संग्राम और पायल दोनों ने ही शादी की तस्वीरों को फैंस के साथ साझा किया है।

दोनों ने बीती रात आगरा के होटल जेपी पैलेस में एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। उसके बाद सात फेरे लिए, उनका विवाह सादगी के साथ संपन्न हुआ। रिश्तेदारों और मेहमानों ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। इस दौरान पायल रोहतगी ने रेड कलर का लहंगा पहना था और इसके साथ ही हेवी ज्वेलरी कैरी की हुई थी। दुल्हन के लिबास में पायल बेहद खूबसूरत लग रही है, वहीं संग्राम सिंह की बात करें तो उन्होंने सफेद शेरवानी पहनी थी, जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे हैं।

संग्राम सिंह ने शादी की तस्वीरों को फैंस के साथ साझा करते हुए एक खास कैप्शन भी लिखा है, जो हर किसी का ध्यान खींच रहा है, दुल्हन के लिबास में पायल बेहद खूबसूरत लग रही हैं। संग्राम ने अपने नाम का विच्छेद करते हुए लिखा-’पायल के संग राम!’ फैंस को दोनों की शादी की इन तस्वीरों के साथ ही ये कैप्शन काफी पसंद आ रहा है। फैंस दोनों की शादी की तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कपल को बधाई दे रहे हैं।

गौरतलब है कि पायल रोहतगी और संग्राम सिंह एक दूसरे को लगभग 12 साल से डेट कर रहे थे। दोनों ने साल 2014 में सगाई भी की थी। वहीं सगाई के लगभग आठ साल बाद पायल और संग्राम ने नौ जुलाई को सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag