'RRR' फिल्म सॉन्ग 'नाटू-नाटू' ऑस्कर अवॉर्ड में हुआ नॉमिनेट

आज ऑस्कर 2023 के लिए बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट सॉन्ग नॉमिनेशन की घोषणा की गई। जिसमे भारतीय फिल्म को दोहरी खुशी मिली है। बता दें, फिल्म 'RRR' ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है इसके फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' को ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। बता दें, बीते कुछ दिनों पहले 'नाटू-नाटू' गाने को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिला था।

Vishal Rana

जिसके बाद अब फिल्म के गाने को एक फिर से दुनिया में फिल्मी जगत के सबसे बड़े सम्मान के लिए नॉमिनेशन मिला है। एस एस राजामौली की आरआरआर के अलावा गुजराती फिल्म छेलो शो, ऑल दैट ब्रीथ्स और द एलिफेंट व्हिस्परर्स शामिल है।

बता दें, एस एस राजामौली की फिल्म आरआरआर 24 मार्च साल 2022 को रिलीज हुई थी और यह फिल्म देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में काफी ज्यादा पसंद की गई। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि फिल्म ने दुनियाभर में भी तगड़ी कमाई की थी। दुनियाभर में इस फिल्म ने 12000 करोड़ का कारोबार किया था।

बता दें, मंगलवार को अमेरिका के कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में आधिकारिक रूप से होस्ट रिज अहमद और एक्ट्रेस एलीसन विलियम्स नेज ऑस्कर 2023 अवॉर्ड के नॉमिनेशन की घोषणा की है। ऑस्कर 2023 में भारत के लिए इस बार ऐतिहासिक पल है। कुल मिलाकर इस बार ऑस्कर अवॉर्ड जीतने के लिए भारत की तीन फिल्में दौड़ में है। जो भारतीय सिनेमा के लिए गर्व की बात है।

calender
24 January 2023, 09:34 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो