‘आरआरआर’ हिंदी ‘नेटफ्लिक्स पर दुनियाभर में भारत की सबसे लोकप्रिय फिल्म’ : ओटीटी प्लेटफॉर्म

नेटफ्लिक्स ने बृहस्पतिवार को कहा कि एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ का हिंदी संस्करण दुनियाभर में इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘भारत की सबसे लोकप्रिय फिल्म’ बन गया है।

Janbhawana Times

नेटफ्लिक्स ने बृहस्पतिवार को कहा कि एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ का हिंदी संस्करण दुनियाभर में इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘भारत की सबसे लोकप्रिय फिल्म’ बन गया है।

मूल रूप से तेलुगू में बनी इस फिल्म का हिंदी संस्करण 20मई को नेटफ्लिक्स पर आया। इससे दो महीने पहले सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज हुई थी।

नेटफ्लिक्स के अनुसार ‘आरआरआर’ (हिंदी) दुनियाभर में ‘‘4.5करोड़ घंटे से ज्यादा समय’’ देखी गयी। फिल्म की अवधि 3घंटे 2मिनट की है।

कंपनी ने ट्विटर पर घोषणा की, ‘‘आरआरआर इस समय दुनियाभर में नेटफ्लिक्स पर सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्म है।’’

‘आरआरआर’ 2022की सबसे सफल भारतीय फिल्मों में से एक भी है जिसने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 1,200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag