सुनील शेट्टी करेंगे धूमधाम से बेटी की शादी, ग्रैंड स्तर पर शुरू हो चुकी है तैयारियां

बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों शादी की शहनाई की गूंज सबको सुनाई दे रही है।साल की शुरुआत में एक्ट्रेस मौनी रॉय, फिर फरहान अख्तर अपने लव पार्टनर संग शादी के बंधन में बंध चुके है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों शादी की शहनाई की गूंज सबको सुनाई दे रही है।साल की शुरुआत में एक्ट्रेस मौनी रॉय, फिर फरहान अख्तर अपने लव पार्टनर संग शादी के बंधन में बंध चुके है। हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी एक दूसरे का जीवनभर के लिए हाथ थामा। अब एक और फेहरिस्त में लव बर्ड्स का नाम जुड़ने जा रहा है।

खबर ये भी आ रही है कि फिल्म स्टार सुनील शेट्टी की लाडली बेटी अथिया शेट्टी जल्द ही क्रिकेटर केएल राहुल के नाम की मेहंदी अपने हाथों में रचाने वाली हैं।अब कहा जा रहा है कि दोनों अपने रिश्ते को नया नाम देने की तैयारी करने में हैं।रिपोर्ट्स के मुताबिक, अथिया शेट्टी और केएल राहुल इसी साल शादी रचाने करने वाले हैं। इस बात की जानकारी दोनों के करीबी सूत्र ने दी है और यह भी बताया है कि दोनों इस साल के आखिर तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इन लव बर्ड्स ने अपनी ग्रैंड इंडियन वेडिंग की तैयारियां भी शुरू कर दी है।

साउथ इंडियन रीति-रिवाज से होंगी शादी सुनील

शेट्टी मैंगलोर की टुलु भाषा बोलने वाले परिवार से ताल्लुक रखते हैंऔर दूसरी ओर केएल राहुल भी मैंगलोर से ही हैं। ऐसे में ज्यादा उम्मीदें हैं कि दोनों दक्षिण पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी होंगी। इन खबरों से पहले हाल ही में आथिया ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं जिनमें दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला था। इस पोस्ट पर केएल राहुल ने कमेंट करते हुए 'लव यू' भी लिखा था।

इसी के साथ दोनों ने अपने रिलेशनशिप को जगजाहिर भी कर दिया हैं। कई बार दोनों साथ में भी नजर आते हैं। तो वहीं आथिया भी केएल राहुल के मैच देखने स्टेडियम में जाती रहती हैं।

calender
04 May 2022, 04:31 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो