कश्मीरी हिंदू नरसंहार दिवस पर री-रिलीज होगी द कश्मीर फाइल्स

फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म के री-रिलीज के बारे में ट्वीट कर बताया। उन्होंने आगे कहा कि कश्मीरी हिंदू नरसंहार दिवस यानी 19 जनवरी द कश्मीर फाइल्स को रि-रिलीज किया जा रहा है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

 डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स सिनेमाघरों में एक बार फिर से रिलीज होने वाली है। ये फिल्म रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई थी। जब ये फिल्म सिनेमाघरों में लगी तो कई कश्मीरी हिंदू अपने साथ हुए नरसंहार को भुला नहीं पाए।

थिएटर से बाहर आते ही लोगों की आंखों में आंसु थे। ये फिल्म साल 11 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। द कश्मीर फाइल्स उस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। इसमें अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अतुल श्रीवास्तव, भाषा सुंबली, चिन्मय मंडलेकर और पुनीत इस्सर जैसे मंजे हुए सितारों से ने अभिनय किया है।

आपको बता दें कि फिल्म की कहानी 1990 में हुए कश्मीरी हिंदुओं के पलायन की सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म की कहानी कश्मीर घाटी से हिन्दुओं के पलायन पर आधारित है। फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज, आईएएमबुद्धा और अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स बैनर के तहत हुआ है। फिल्म के निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री हैं।

विवेक अग्निहोत्री ने किया ट्वीट

फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म के री-रिलीज के बारे में ट्वीट कर बताया। उन्होंने आगे कहा कि कश्मीरी हिंदू नरसंहार दिवस यानी 19 जनवरी द कश्मीर फाइल्स को रि-रिलीज किया जा रहा है। ऐसा पहली बार है जब कोई फिल्म साल में दो बार रिलीज हो रही है। आपको बता दें कि कि उन्होंने आगे कहा, अगर आप थिएटर में फिल्म नहीं देख पाएं हैं तो टिकट्स अभी बुक करें।

एक्टर अनुपम खेर ने किया ट्वीट

बॉलीवुड एक्टर अनुपन खेर ने द कश्मीर फाइल्स को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि इस फिल्म को एक बार फिर से रिलीज किया जा रहा है। 19 जनवरी को कश्मीरी पंडितों के पलायन को 33 साल पूरे हो जाएंगे। इसलिए इसे सिनेमाघरों में फिर से वापसी कर रही है। श्रद्धांजलि देने के लिए कृपया द कश्मीर फाइल्स को जरूर देंखे।

खबरें और भी हैं...

Superhero Sonu sood: फिर मदद को आगे आए सोनू सूद, एयरपोर्ट पर तड़प रहे शख्स की यूं बचाई जान

calender
18 January 2023, 04:32 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो