32 साल बाद सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में नजर आएगी ये एक्ट्रेस

एक्टर सलमान की फिल्म टाइगर 3 को लेकर एक नई खबर सामने आई है। जिसमे बताया जा रहा है कि उनकी इस मूवी में रेवती (Revathy) भी नजर आने वाली है।

calender

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के फैंस उनकी मूवीज का काफी दिनों से इंतजार कर रहे है। दरअसल, एक्टर की मूवी 2022 में रिलीज नहीं हो पाई। अब वर्ष 2023 में उनकी 2 मूवी 'किसी का भाई किसी की जान' और 'टाइगर 3' रिलीज होने वाली है। इसी दौरान एक्टर सलमान की फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर एक नई खबर सामने आई है। जिसमे बताया जा रहा है कि उनकी इस मूवी में रेवती (Revathy) भी नजर आने वाली है।

बता दें कि साल 1991 में रिलीज हुई सलमान खान और अभिनेत्री रेवती की फिल्म 'लव' का फेमस सांग 'साथिया तूने क्या किया' आज भी दर्शकों के बीच काफी मशहूर है। इस गाने के साथ ही जो चेहरा सबसे पहले जहन में आता है वह है सलमान खान और रेवती का। उस दशक में सलमान और रेवती की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया। यह जोड़ी अब 32 साल बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करती नजर आएगी।

सलमान खान की आखिरी फिल्म-

कहा जाता है कि सलमान खान की आखिरी फिल्म राधे (Radhe) थी जो कि ओटीटी पर रिलीज हुई थी। वहीं अंतिम में भी वह नजर आए थे।

First Updated : Sunday, 27 November 2022