Valentines Day 2023 : शादी के बाद ये बॉलीवुड स्टार्स आज मनाएंगे अपना पहला वैलेंटाइन

बॉलीवुड स्टार्स भी वैलेंटाइन डे को अपने पार्टनर के साथ खास अंदाज में सेलिब्रेट करते है। पिछले कुछ महीनों में बॉलीवुड के कई शानदार जोड़ी ने शादी की है, जिनका यह शादी के बाद का पहला वैलेंटाइन होगा।

calender

Valentine's Day: 'वैलेंटाइन डे' जिसे प्यार का दिन ​कहा जाता है। प्यार करने वाले इस दिन का इंतजार पूरे साल करते हैं। अपने प्यार का इजहार करने के लिए 'वैलेंटाइन डे' से बेहतर दूसरा कोई दिन हो ही नहीं सकता है। इस दिन कप्लस एक दूसरे को स्पेशल फील कराने में कोई कसर नहीं छोड़ते है। वहीं बॉलीवुड स्टार्स भी वैलेंटाइन डे को अपने पार्टनर के साथ खास अंदाज में सेलिब्रेट करते है। पिछले कुछ महीनों में बॉलीवुड के कई शानदार जोड़ी ने शादी की है, जिनका यह शादी के बाद का पहला वैलेंटाइन होगा।

आइए जानते है बॉलीवुड के उन कपल्स के बारे में जो शादी के बाद पहली बार 'वैलेंटाइन डे' मना रहे हैं।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल

अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल (KL Rahul) ने 23 जनवरी 2023 को सुनील शेट्टी (Suniel Shetty Daughter) के खंडाला वाले बंगले में सात फेरे लिए। इसके बाद ये कपल शादी के खूबसूरत बंधन में बंध गए। हाल ही में हुई शादी के बाद ये कपल आज अपना पहला वैलेंटाइन मना रहे है।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने 7 फरवरी, 2023 को सात फेरे लिए हैं। कियारा और सिद्धार्थ शादी के बाद अपना पहला 'वैलेंटाइन डे' आज सेलिब्रेट कर रहे है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

बॉलीवुड के क्यूट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए इस साल 'वैलेंटाइन डे' काफी स्पेशल है। शादी के बाद दोनों अपना पहला 'वैलेंटाइन डे' अपनी बेटी के साथ सेलिब्रेट करेंगे।

हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया

 एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने 4 दिसंबर, 2022 को सोहेल ​कथूरिया संग शादी की है। दोनों ने जयपुर में शाही अंदाज से शादी की है। शादी के बाद हंसिका और सोहेल भी अपना पहला 'वैलेंटाइन डे' खास अंदाज में मना रहे है।

First Updated : Tuesday, 14 February 2023