YRF ने नेटफ्लिक्स के 215 करोड़ को मारा ठोकर! आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म अल्फा अब OTT की बजाय थिएटर में होगी रिलीज

यश राज फिल्म्स ने फिल्म अल्फा को बड़े पर्दे पर रिलीज करने का फैसला लिया है. इसके लिए उन्होंने नेटफ्लिक्स के करीब 215 करोड़ रुपये का बहुत बड़ा प्रस्ताव को ठुकरा दिया है.

calender

नई दिल्ली: बॉलीवुड की स्पाई यूनिवर्स में नई उम्मीद जग गई है. यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने अपनी आगामी फिल्म 'अल्फा' को बड़े पर्दे पर रिलीज करने का पक्का फैसला किया है. हाल ही में खबरें आई थी कि फिल्म सीधे ओटीटी पर आएगी, लेकिन YRF ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है. 

नेटफ्लिक्स का रिकॉर्ड ऑफर ठुकराया

रिपोर्ट्स के अनुसार, नेटफ्लिक्स इंडिया ने अल्फा की डायरेक्ट डिजिटल रिलीज के लिए करीब 215 करोड़ रुपये का बहुत बड़ा प्रस्ताव दिया था. एक सूत्र ने बताया कि यह डील लगभग तय हो चुकी थी, लेकिन YRF ने इसे ठुकरा दिया. कंपनी का कहना है कि यह अफवाहें फिल्म को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश हैं, खासकर क्योंकि यह महिला प्रधान प्रोजेक्ट है. 

वाईआरएफ के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया, "वाईआरएफ कभी भी अपनी थिएट्रिकल फिल्मों को सीधे स्ट्रीमिंग पर नहीं डालता. हम सिनेमाई अनुभव पर बहुत गर्व करते हैं. अल्फा हमारी एक बड़ी टेंटपोल फिल्म है." कंपनी ने कहा कि वे कुछ खास बनाने की कोशिश कर रहे हैं और उम्मीद है कि दर्शक इसे अन्य एक्शन फिल्मों की तरह पसंद करेंगे. 

फिल्म की खासियत और स्टार कास्ट

अल्फा YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-केंद्रित फिल्म है. इसमें आलिया भट्ट लीड रोल में हैं, जबकि शरवरी एक युवा और प्रतिभाशाली अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी. बॉबी देओल और अनिल कपूर भी महत्वपूर्ण किरदारों में हैं. निर्देशन शिव रावैल ने किया है. YRF ने आलिया को "देश की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक" और शरवरी को "प्रतिभाशाली युवा स्टार" बताया है.

रिलीज डेट में बदलाव

फिल्म पहले 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन VFX में देरी और अन्य कारणों से इसे 17 अप्रैल 2026 तक टाल दिया गया था. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि यह बदलाव वॉर 2 की कमजोर रिस्पॉन्स के कारण हुआ, लेकिन अब फिल्म को थिएटर में ही लाने पर जोर है. हाल की खबरों से पता चलता है कि रिलीज अब 2026 की तीसरी तिमाही में हो सकती है और नई डेट जल्द घोषित होगी। 

यह फैसला YRF की मजबूती दिखाता है. भले ही ओटीटी से बड़ा पैसा मिल रहा हो, लेकिन वे बड़े पर्दे के जादू पर भरोसा कर रहे हैं. फैंस अब इंतजार कर रहे हैं कि आलिया और शरवरी की यह एक्शन से भरपूर जोड़ी थिएटर में क्या धमाल मचाएगी या नहीं. First Updated : Tuesday, 24 February 2026