अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन में भक्ति का तड़का, बम लहरी पर झूमते दिखे बॉलीवुड सितारे

अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इस खास मौके पर बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं. वायरल क्लिप में शाहरुख खान और रणवीर सिंह मशहूर सिंगर कैलाश खेर के गाने बम लहरी पर जोरदार डांस करते दिख रहे हैं.

calender

नई दिल्ली: अनंत अंबानी के जन्मदिन समारोह की तस्वीरें और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. 10 अप्रैल को गुजरात के जामनगर में आयोजित इस खास मौके पर बॉलीवुड और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. अब इसी जश्न का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

वायरल क्लिप में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और रणवीर सिंह मशहूर गायक कैलाश खेर के गाने 'बम लहरी' पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं. वहीं, अनंत अंबानी शिव भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं.

'बम लहरी' पर झूमते दिखे सितारे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कैलाश खेर लाइव परफॉर्म करते नजर आते हैं. उनके लोकप्रिय गीत 'बम लहरी' 

की धुन पर शाहरुख खान और रणवीर सिंह पूरी मस्ती के साथ झूमते दिख रहे हैं.

इस दौरान गौरी खान, ईशा अंबानी, नीता अंबानी और वीर पहाड़िया समेत कई मेहमान भी इस भक्ति गीत का आनंद लेते नजर आए.

अनंत अंबानी दिखे शिव भक्ति में लीन

इस खास मौके पर अनंत अंबानी भी पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगे नजर आए. वीडियो में वे भगवान शिव के गीत पर ध्यानमग्न दिखाई देते हैं, जिससे समारोह का माहौल और भी आध्यात्मिक बन गया.

लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैलाश खेर स्टेज पर खड़े होकर अपनी दमदार आवाज में ‘बम लहरी’ गा रहे हैं. स्टेज के पीछे भगवान शिव की छवि भी नजर आती है, जो पूरे माहौल को और भव्य बना देती है.

इस दौरान रणवीर सिंह ब्लैक फॉर्मल सूट में नजर आते हैं, जबकि शाहरुख खान ब्लैक आउटफिट के साथ सिर पर काली पगड़ी बांधे हुए दिखाई देते हैं.

सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा-"यार ये रणवीर सिंह क्या खाता है, इसकी एनर्जी कोई मैच नहीं कर सकता है."

वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया-"रणवीर सिंह और शाहरुख खान को इस एनर्जी के साथ डांस करते देखना हमेशा ही अच्छा लगता है."

'बम लहरी' गाने की खासियत

'बम लहरी' कैलाश खेर के एल्बम कैलास झूमो Re का हिस्सा है, जो साल 2007 में रिलीज हुई थी. इस गाने को कैलाश खेर, नरेश कामत और परेश कामत ने मिलकर तैयार किया था. First Updated : Sunday, 12 April 2026