Deepika Padukone ने अपनी दूसरी प्रेगनेंसी को लेकर शेयर किया खास अपडेट, फैंस ने लुटाया जमकर प्यार
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले है. वहीं अब हाल ही में एक्ट्रेस दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले है. बता दें, एक्ट्रेस ने 26 अप्रैल को अपनी दूसरी प्रेगनेंसी का ऐलान किया था, जिसके बाद से ही फैंस रणवीर और दीपिका के दूसरे बच्चे के लिए काफी एक्साइटेड हैं. वहीं अब हाल ही में एक्ट्रेस दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. क्या है वो पोस्ट चलिए जानते है.
वायरल पोस्ट में क्या?
बता दें, दीपिका ने अपने पोस्ट में शेयर किया है कि प्रेगनेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में वह अपना समय कैसा बिता रही है. एक्ट्रेस ने शनिवार, 11 जुलाई को अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें एक प्रेग्नेंट वुमन की रील देखी जा सकती है. रील के ऊपर टेक्स लिखा है "प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में बाथरूम जाने के लिए रात में उठना". वहीं वीडियो मैंने देखा जा सकता है कि एक गर्भवती महिला जो अपनी तीसरी तिमाही में है, आधी रात को बाथरूम जाने के लिए कैसे मुश्किलों से धीरे-धीरे झुक-झुक कर आगे बढ़ रही है.
इस रील को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने भले ही कैप्शन में कुछ नहीं लिखा लेकिन एक्ट्रेस ने इसके साथ एक उल्टा स्माइली इमोजी शेयर किया है, जिससे ये साफ-साफ बयां हो रहा है कि एक्ट्रेस के लिए ये एक रिलेटेबल मोमेंट मोमेंट है.
फैंस को मिली प्रेगनेंसी अपडेट
इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस इसे जमकर शेयर और इस पर रिएक्ट कर रहे है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा "काश मैं अपनी रानी के लिए वहां मौजूद हो पाता" दूसरे यूजर ने लिखा "दुआ का भाई/बहन लगभग आ ही गया है." इसके साथ ही कई यूजर्स ने एक्ट्रेस के लिए सोशल मीडिया पर रेड इमोजी के जरिए अपना प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं.
[Instagram] Deepika Padukone shares a story about waddling to the bathroom in her third trimester😅🤰🏽 pic.twitter.com/Lu7sRNAUZs
— Deepika Padukone FC (@DeepikaPFC) July 10, 2026
कब किया था दुआ का वेलकम
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर 2024 को अपनी लाडली बेबी गर्ल दुआ का वेलकम किया था. वहीं 19 अप्रैल, 2026 को एक्टेस ने अपनी दूसरी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था. पोस्ट में बेटी दुआ सिंह पादुकोण हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पड़की हुई नजर आई. अब सभी को दीपिका के बेबी का बेसब्री से इंतजार है.


