Dhamaal 4 Trailer Out: हंसी, हंगामा और खजाने की तलाश, 'धमाल 4' ट्रेलर ने फैंस को किया हंसी से लोटपोट

कॉमेडी फिल्मों के शौकीनों के लिए हाल ही में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें, लंबे इंतजार के बाद 'धमाल 4' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसने आते ही दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है.

Yashika Jandwani

मुंबई: कॉमेडी फिल्मों के शौकीनों के लिए हाल ही में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें, लंबे इंतजार के बाद 'धमाल 4' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसने आते ही दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. खास बात है कि ट्रेलर में एक बार फिर अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा की टीम अपने मजेदार अंदाज में नजर आ रही है. वहीं इस बार कहानी में दर्शकों को जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिलने वाला है, जहां कहानी खजाने की इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देगी. इसी बीच चलिए जानते है ट्रेलर में क्या कुछ है खास? 

फिल्म का ट्रेलर 

ट्रेलर की शुरुआत एक थ्रिलिंग सीन से होती है, जहां एक किरदार पहाड़ी से लटका हुआ नजर आता है. इस दौरान उससे खजाने का पता पूछने की कोशिश की जाती है, लेकिन जवाब पूरा मिलने से पहले ही वह नीचे गिर जाता है. यहीं से शुरू होता है गलतफहमियों, मजेदार घटनाओं और खजाने की खोज का सफर, जो दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर देने का वादा कर रहा है. 

कॉमेडी और एडवेंचर का तड़का 

बता दें, फिल्म में कॉमेडी के साथ दर्शकों को एडवेंचरका भी भरपूर तड़का देखने को मिलने वाला है. ट्रेलर में कई ऐसे सीन हैं जो दर्शकों को जोरदार ठहाके लगाने पर मजबूर कर सकते हैं. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट में ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, रवि किशन और विजय पाटकर भी अहम भूमिकाओं निभाते हुए नजर आएंगे.

कब आई थी धमाल 

'धमाल' फ्रेंचाइजी भारतीय सिनेमा की सबसे पॉपुलर कॉमेडी सीरीज में से एक मानी जाती है और इसकी शुरुआत साल 2007 में हुई थ. इसके बाद 'डबल धमाल' और 'टोटल धमाल' ने भी दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था. अब फिल्म के चौथे पार्ट के साथ दर्शकों और मेकर्स दोनों की उम्मीद काफी बढ़ गई है. 

किसने किया फिल्म का निर्देशन 

फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में वरुण धवन, आशुतोष राणा, राजपाल यादव और वरुण शर्मा भी दिखाई दे सकते हैं. वहीं, श्रद्धा कपूर के भी फिल्म का हिस्सा होने की चर्चा है और कहा जा रहा है कि वह डबल रोल में नजर आ सकती हैं. फिल्म के रिलीज डेट की बात करें तो 'धमाल 4' पहले 17 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. अब देखना होगा कि  पहले तीन पार्ट्स की तरह क्या चौथा पार्ट में बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बना पाएगा या नहीं. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो