धुरंधर की एक्ट्रेस सारा अर्जुन का पुराना वीडियो क्लिप वायरल, दीपिका पादुकोण को बताया अपनी इंस्पिरेशन
हाल ही में X पर वायरल हो रहे एक पुराने वीडियो में, सारा अपनी पसंदीदा एक्ट्रेसेस के बारे में बात करती दिख रही है. इस पुराने वीडियो क्लिप को देखने के बाद देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि यह एक्ट्रेस के बचपन का वीडियो है, जिसे उनकी मां ने रिकॉर्ड किया है.

फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ नजर आई एक्ट्रेस सारा अर्जुन का एक पुराना वीडियो क्लिप इन दिनों सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. बता दें, इस वायरल क्लिप में सारा अर्जुन, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण को अपनी इंस्पिरेशन बताती हुई नजर आ रही है. हालांकि सारा ने वीडियो में यह भी साफ किया कि वह किसी दूसरी एक्ट्रेस जैसी नहीं बनना चाहती बल्कि वह अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहती है.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
फिल्ममेकर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में लीड रोल में नज़र आई सारा अर्जुन इन दिनों अपने करियर पर फोकस कर रही है. यही वजह है कि एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत और टैलेंट के जरिए 'येलीना' के किरदार से सबका दिल जीत लिया. वहीं हाल ही में X पर वायरल हो रहे एक पुराने वीडियो में, सारा अपनी पसंदीदा एक्ट्रेसेस के बारे में बात करती दिख रही है.
इस पुराने वीडियो क्लिप को देखने के बाद देखकर फैंस अंदाज़ा लगा रहे हैं कि यह एक्ट्रेस के बचपन का वीडियो है, जिसे उनकी मां ने रिकॉर्ड किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस उनसे पूछते नजर आ रहे है कि 'बॉलीवुड में कौन सी एक्ट्रेस आपकी रोल मॉडल है?'
सारा अर्जुन जवाब देती हैं, 'जहां तक मेरी रोल मॉडल्स की बात है... मुझे आलिया भट्ट बहुत पसंद हैं, मैं उनकी एक्टिंग स्किल्स की भी तारीफ करती हूं. असल में, मैं आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण, दोनों की बहुत बड़ी फैन हूं. हालांकि, इन दोनों में से कोई भी सही मायने में मेरी रोल मॉडल नहीं है बल्कि वे मेरी इंस्पिरेशन हैं. लेकिन आखिर में, मैं बस सारा अर्जुन ही बनना चाहती हूं। मैं किसी की कार्बन कॉपी नहीं बनना चाहती और न ही मैं किसी और कें 'अगले' वर्शन के तौर पर पहचानी जाना चाहती हूं."
यूजर्स ने सारा की तारीफ
सारा की बातों से यह बिल्कुल साफ हो जाता है कि वह 'सारा अर्जुन' के तौर पर खुद के प्रति सच्ची रहना चाहती है और अपनी एक अलग पहचान बनाने में विश्वास रखती है। यही वजह है एक्ट्रेस के कॉन्फिडेंस की फैंस सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं.
एक यूज़र ने सारा की तारीफ करते हुए लिखा, 'इतनी कम उम्र में भी इस लड़की में अपनी एक अलग पहचान बनाने का आत्मविश्वास है।' एक अन्य यूजर लिखा, 'यह लड़की कितनी सुलझी हुई है!' एक और पोस्ट में लिखा गया, 'सारा को 'नई दीपिका' या 'नई आलिया' कहना बंद करो। हर कोई अपना नाम बनाकर ही आगे बढ़ना चाहता है।'


